फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dog Shohar Crown Prince's dog is ruling the roost

Sambhal News: डॉग शोः मेरठ के शहजाद के डॉग का रहा जलवा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Dog Shohar Crown Prince's dog is ruling the roost
संभल। पशु पालन विभाग एवं संभल केनल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में हुए राष्ट्रीय स्तर के डॉग शो में विभिन्न नस्लों के 155 पालतू डॉग की हिस्सेदारी कराई गई। प्रतियोगिता में मेरठ निवासी शहजाद के जर्मन शेफर्ड प्रजाति के डॉग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

रविवार को नगर के हिंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में डॉग शो का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, एसडीएम रामानुज रहे। डॉग शो में लैब्राडोर, जर्मन शेफर्ड ग्रेट डेन, हस्की, बॉक्सर, चाउ चाउ, सेंट बर्नार्ड आदि नस्लों के 155 पालतू डॉग लाए गए। सीडीओ ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कुत्तों को लेकर दिए गए आदेश का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम ने कुत्तों को प्यार करने और उनकी परेशानियों को समझने पर जोर दिया। पटियाला के राजवीर सिंह, अमरोहा के सचिन, गजरौला के तरुण कुमार, मुरादाबाद के योगेश कुमार, उत्तराखंड के इकबाल अपने-अपने डॉग के साथ मौजूद रहे। प्रतियोगिता में यूक्रेन से आईं जज ओल्गा, मेरठ से आए रजी अब्बास ने परिणाम दिया। जिसमें मेरठ के शहजाद का जर्मन शेफर्ड प्रजाति का डॉग प्रथम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं का जर्मन शेफर्ड प्रजाति का डॉग तृतीय स्थान पर रहा। पंजाब के राजवीर का जर्मन शेफर्ड लांगफोड प्रजाति का डॉग दूसरे स्थान पर रहा। इस दौरान डॉ. यूसी सक्सेना, डॉ. नीरज शर्मा, पशुधन प्रसार अधिकारी रवि प्रकाश, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीबी सिंह, नवेद हसन, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद आसिफ, कमाल हसन, शाजेब हसन, मोहम्मद सैफुल, मोहम्मद सलमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed