{"_id":"60a957bf8ebc3e7fd5304d62","slug":"dm-stopped-salary-due-to-reduced-vaccination-sambhal-news-mbd3898166101","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने वैक्सीनेशन कम होने पर वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने वैक्सीनेशन कम होने पर वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई (संभल)। जिले में कोविड वैक्सीनेशन की स्थिति अच्छी नहीं है। इससे नाराज होकर जिलाधिकारी संजीव रंजन ने नौ चिकित्सा अधीक्षकों के वेतन पर अगले आदेश तक रोकने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सख्त चेतावनी दी कि जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में कोविड की समीक्षा की गई। इस दौरान पाया गया कि कोविड टीकाकरण की स्थिति बेहद खराब है। रोजाना 300-400 टीके लग पा रहे हैं। जिले का नाम टीकाकरण की सूची में चौथे नंबर पर पहुंच गया है। इसी को लेकर जिलाधिकारी नाराज हो गए। इसी क्रम में बहजोई, चंदौसी, गुन्नौर, जुनावई, नरौली, पंवासा, रजपुरा और संभल के चिकित्सा अधीक्षक के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है।
इसके अलावा प्रत्येक सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर एक कर्मचारी तैनात रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ उमेश कुमार त्यागी, एडीएम केके अवस्थी, डीपीआरओ जाहिद हुसैन, डीपीओ धर्मेंद्र मिश्री, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामजी लाल, डीपीएम संजीव राठौर, अरशद रसूल, डॉ दानिश, अरबाब मेहंदी, मोहम्मद अनस, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे