{"_id":"5f3c3b028ebc3e3ce27356da","slug":"dm-meeting-with-doctors-in-sambhal-chandausi-news-mbd359579366","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पताल बनाने से पहले दिया जाए मरीजों की जरूरतों पर पूरा ध्यान: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पताल बनाने से पहले दिया जाए मरीजों की जरूरतों पर पूरा ध्यान: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। जिले में कोई भी कोविड अस्पताल बनाने से पहले मरीजों की बुनियादी जरूरतों की ओर विशेष ध्यान दिया जाए। जिससे कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद मरीज को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। यह बात जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कही। वह मंगलवार को दोपहर कलक्ट्रेट सभागार में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर आयोजित की गई बैठक में सीएमओ समेत जिले भर के प्रभारी चिकित्साधिकारियों व चिकित्साधीक्षकों को संबोधित कर रहे थे।
डीएम ने कहा कि जिले में लगातार सैंपलिंग की जाए, तभी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। सैंपलिंग को लेकर किसी प्रकार की कोई भी लापरवाही सामने न आने पाए। डीएम ने सीएमओ से कहा कि जिले भर के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि नगर हो या ग्रामीण अंचल कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपलिंग कराने के लिए पूरी सक्रियता दिखाई जाए। लापरवाही पर कार्रवाई की जाए।
डीएम बोले, कोविड-19 अस्पताल बनाने से पहले अस्पताल परिसर में बिजली, फर्नीचर व पानी समेत शौचालय आदि की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। इस बीच मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी व अपर जिलाधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी, एसीएमओ अजफर कमाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजीव राठौर समेत जिले भर के प्रभारी चिकित्साधिकारी व चिकित्साधीक्षक मौजूद रहे।