फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DM insisted on making kitchen garden in council schools

डीएम ने परिषदीय विद्यालयों में किचन गार्डन बनाने पर दिया जोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
DM insisted on making kitchen garden in council schools
खंड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में पहुंचकर किचन गार्डन को चेक करेंगे। यह बात डीएम मनीष बंसल ने कही। वह मंगलवार को शाम कलक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे थे। डीएम ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को लेकर विशेष ध्यान दें। आगामी दस दिनों में विद्यालयों में अभिभावकों के साथ बैठक की जाए।
विज्ञापन

इसमें बीईओ व एआरपी की भागीदारी रहे। अभिभावकों को जागरुक करते हुए छात्र-छात्राओं को नियमित विद्यालय भेजने पर जोर दिया जाए। डीएम ने कहा कि डीसी एमडीएम के पास रसोइयों की उपस्थिति की जानकारी उपलब्ध रहे। विद्यालयों में साफ-सफाई रहे। उन्होंने कहा कि विकासखंड बहजोई के परिषदीय विद्यालयों में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक की उपलब्धता को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों टीम बनाकर निरीक्षण कराया जाए। वहीं शनिवार को विकासखंड गुन्नौर में जिला स्तरीय अधिकारियों समेत बीडीओ व एडीओ पंचायत विद्यालयों के शौचालयों, ग्रीन बोर्ड व पेयजल आदि की व्यवस्था का सत्यापन करेंगे। डीएम ने कस्तूरबा विद्यालयों के स्मार्ट क्लास को लेकर भी जानकारी ली। विद्यालयों में बिजली, पानी व शौचालय आदि की सुचारु व्यवस्था को लेकर भी बातचीत की गई। इस बीच सीडीओ कमलेश सचान, डीआईओ बृजेश कुमार, एसीएमओ डॉ. पंकज विश्नोई व डीपीआरओ जाहिद हुसैन तथा सभी बीईओ रहे।
विज्ञापन

विद्यालयों के निरीक्षण में कमी पर जताई नाराजगी
बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान डीएम मनीष बंसल ने परिषदीय विद्यालयों में निरीक्षण कम करने पर नाराजगी जाहिर की। डीएम ने कहा कि बीएसए समेत सभी बीईओ व डीसी विभागीय योजनाओं को लेकर बैठक करें और समय से अपने निरीक्षण पूरे करें। विद्यालयों का निरीक्षण न करने वाले जिला स्तरीय अधिकारियों की सूची सीडीओ को उपलब्ध कराए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed