फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DJ played loudly for 15 minutes near the CO office

सीओ कार्यालय के पास 15 मिनट तक तेज आवाज से बजा डीजे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
DJ played loudly for 15 minutes near the CO office
मंगलवार रात साढ़े नौ बजे बहजोई रोड स्थित विकास नगर की पुलिया के पास वाहन में रखा डीजे करीब 15 मिनट तक तेज आवाज से बजता रहा। इस दौरान रात में अपने कार्यालय के बाहर घूम रहे सीओ ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी वाहन लेकर फरार हो गया। डीजे बहजोई का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार रात साढ़े नौ बजे बहजोई रोड स्थित विकास नगर की पुलिया के पास वाहन आकर रुका। वाहन में डीजे रखा था। तभी वाहन में सवार लोगों ने डीजे को तेज साउंड से बजाना शुरू कर दिया। डीजे की तेज आवाज से लोगों को परेशानी हुई। डीजे बजने के दौरान कुछ दूरी पर सीओ आलोक कुमार सिद्धू अपने कार्यालय के बाहर घूम कर रहे थे। उधर से गुजर रही 112 पुलिस वाहन को रोककर सीओ ने वाहन में रखे घटना स्थल पर भेजा। पुलिस को आता देख वाहन सवार लोगों ने डीजे बंद कर बहजोई की ओर भाग गए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान तेज आवाज से डीजे बजाने पर लगाई थी रोक
चंदौसी। कुछ दिन पहले कोतवाली में बैठक के दौरान एसडीएम व सीओ डीजे संचालकों की बैठक ली थी। जिसमें तेज आवाज में डीजे बजाने पर रोक लगाई थी। मगर इसके बाद मंगलवार की रात विकास नगर की पुलिया के पास तेज आवाज में डीजे बजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा की तैयार कर रहे बच्चों को हुई परेशानी
चंदौसी। इस समय सीबीएसई व आईसीएसई तथा एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं चल रही हैं। तेज आवाज से डीजे बजाने पर बच्चों को परेशानी हुई तो अभिभावकों ने मीडिया कर्मियों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस के पहुंचते ही आरोपी फरार हो गए। संवाद
रात में रोड पर वाहन में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। पुलिस को पकड़ने के लिए भेजा गया, उससे पहले ही आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
आलोक कुमार सिद्धू, सीओ चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed