{"_id":"63bb25a43f284c5f334e7179","slug":"divorced-wife-got-second-marriage-done-for-nikah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal : पंचायत के फैसले पर तलाकशुदा पत्नी से निकाह के लिए कराई दूसरी शादी, फिर तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal : पंचायत के फैसले पर तलाकशुदा पत्नी से निकाह के लिए कराई दूसरी शादी, फिर तीन तलाक
Mon, 09 Jan 2023 01:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 09 Jan 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरी (संभल) में निकाह फिल्म की तरह ही एक वाकया असमोली के एक गांव में सामने आया है। पति ने पहले अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए तीन तलाक दे दिया था। जब पंचायत में मामला पहुंचा तो वह दोबारा से निकाह करने के लिए तैयार है। हालांकि अभी निकाह के लिए भी तीन महीने दस दिन और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
करीब चार महीने पहले ग्रामीण ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया था। पत्नी तलाक के बाद से ही इद्दत (एकांतवास) में थी। बीते शुक्रवार को तीन महीने दस दिन की इद्दत का समय पूरा हुआ तो पंचायत हुई। इसमें ग्रामीण ने अपनी पत्नी से दोबारा निकाह करने की इच्छा जाहिर की। इसके लिए महिला का निकाह दूसरे व्यक्ति से कराया गया।
विज्ञापन
निकाह के फौरन बाद ही तीन तलाक दिया गया। अब महिला फिर से इद्दत की अवधि गुजारेगी। इसके लिए उसके पूर्व पति को दोबारा निकाह के लिए तीन महीने 10 दिन का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन