{"_id":"571d1f3b4f1c1bde348b47b6","slug":"distroy-statue","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने जाहरवीर बाबा की मूर्ति खंडित की, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारती तत्वों ने जाहरवीर बाबा की मूर्ति खंडित की, आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
Updated Mon, 25 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
जाहरवीर मंदिर में प्रतिमा तोड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नखासा थाना क्षेत्र के लखौरी जलालपुर गांव में शनिवार की रात को शरारती तत्वों ने जाहरवीर बाबा की मूर्ति खंडित कर दी। दानपात्र तोड़ने की भी कोशिश की। रविवार को सुबह उठने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
लखौरी जलालपुर गांव में जाहरवीर बाबा की मूर्ति है। शरारतीतत्व दीवार फांदकर शनिवार को परिसर में घुस गए तथा मूर्ति खंडित कर दी। दानपात्र का ताला तोड़ने की भी कोशिश की गई। पूजा अर्चना करने के लिए रविवार को श्रद्धालु जाहरवीर बाबा के थान पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई।
थोड़ी ही देर में घटना की जानकारी गांव में फैल गई। ग्रामीण वहां पहुंच गए। बाबा की मूर्ति खंडित देख ग्रामीणों में गुस्सा पनप गया। कुछ लोगों ने ग्रामीणों को शांत किया। विवाद को ज्यादा तूल न देने की बात कही।
विज्ञापन
गांव की भलाई के लिए शांति बनाए रखने का संदेश दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंची गई थी। थानाध्यक्ष इंद्रेश सिंह चाहर का कहना है कि खेलते समय किसी बच्चे से मूर्ति खंडित हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस गांव गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि हम मूर्ति ठीक करा लेंगे। कोई तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज होगा। कार्रवाई की जाएगी।