{"_id":"63ba703e5e06843ae00de1d4","slug":"district-magistrate-manish-bansal-furious-over-increasing-number-of-revenue-complaints","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: राजस्व की शिकायतों की संख्या बढ़ने पर भड़के डीएम, कानूनगो और लेखपालों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: राजस्व की शिकायतों की संख्या बढ़ने पर भड़के डीएम, कानूनगो और लेखपालों को लगाई फटकार
Sun, 08 Jan 2023 12:56 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क,संभल
अमर उजाला नेटवर्क,संभल
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 08 Jan 2023 12:56 PM IST
सार
कुछ उदाहरण देते हुए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि लोग परेशान हैं और ऐसी सर्दी में दूर दराज से आ रहे हैं। सवालिया लहजे में कहा कि लोगों की परेशानी का हल कब निकलेगा।
विज्ञापन
Sambhal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सम्पूर्ण दिवस में राजस्व विभाग के खिलाफ लगातार शिकायतें दर्ज हो रही हैं। शनिवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल संभल तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई कर रहे थे। कुल 69 शिकायतों में 33 शिकायत राजस्व विभाग से संबंधित थी। इस आंकड़े को देख कर जिलाधिकारी भड़क गए और कानूनगो और लेखपालों को बुलाकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
कुछ उदाहरण देते हुए कहा कि लोग परेशान हैं और ऐसी सर्दी में दूर दराज से आ रहे हैं। सवालिया लहजे में कहा कि लोगों की परेशानी का हल कब निकलेगा। राजस्व की टीम ने स्टाफ कम होने का हवाला दिया। इस पर जिलाधिकारी ने कहा की तहसील में कानूनगो की तैनाती कम हो या लेखपाल कम हों। अगर काम में लापरवाही हुई तो कई कर्मचारियों को निलंबित कर दूंगा। परेशानी तहसील को होगी तो परेशानी निलंबित कर्मचारी को भी बहुत उठानी पड़ेगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी से जब इस बाबत जानकारी की तो उन्होंने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में जो शिकायतें दर्ज होती हैं। उनका निस्तारण करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी और कर्मचारियों को हिदायत दे दी है कि शिकायत का समाधान एक ही बार में किया जाए।
विज्ञापन