{"_id":"64f23ece643daa4cec08ec85","slug":"district-hospital-will-be-built-in-bahjoi-capacity-will-be-100-beds-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-2420-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बहजोई में बनेगा जिला अस्पताल, 100 बेड की होगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बहजोई में बनेगा जिला अस्पताल, 100 बेड की होगी क्षमता
विज्ञापन
संभल। जिला अस्पताल बहजोई में बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलने पर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाना है। मालूम हो जिला बने हुए करीब 12 वर्ष का समय हो चुका है। इसके बाद भी जिला अस्पताल नहीं बन सका है। फिलहाल अस्थाई तौर पर जिला अस्पताल सीएचसी संभल की नई बिल्डिंग में संचालित होता है। जबकि नगर का सीएचसी पुराने और जर्जर भवन में संचालित है।
अब बहजोई में कलेक्ट्रेट के नजदीक पांच एकड़ भूमि में जिला अस्पताल बनाया जाना प्रस्ताावित है। इसमें 100 बेड की क्षमता होगी। जा आधुनिक मशीनें संभल सीएचसी की बिल्डिंग में लगी हैं वह सभी जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दी जाएंगी। इससे चंदौसी, गुन्नौर और संभल तहसील के लोगों के लिए राहत मिलेगी। क्योंकि बहजोई जिले का केंद्रीय बिंदु माना जाता है। ऐसे में तीनों तहसील के लोगों के लिए बहजोई का आना जाना आसान रहेगा।
तीनों तहसील के लिए दूरी रहेगी कम
जिला अस्पताल बहजोई में बनने से चंदौसी से बहजोई की दूरी करीब 18 किलोमीटर रहेगी। जबकि गुन्नौर से यह दूरी करीब 30 किलोमीटर और संभल से 27 किलोमीटर की दूरी रहेगी। बहजोई में ही सीएमओ कार्यालय भी अस्थाई तौर पर संचालित है। यह भी बहजोई सीएचसी के भवन में संचालित होता है।
विज्ञापन
कर्मचारियों के लिए आवास भी जिला अस्पताल में बनेंगे
बहजोई में पांच एकड़ भूमि में बनने वाले जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवास भी बनाए जाएंगे। इससे सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत रहेगी। भवन का नक्शा बन गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर प्रक्रिया को तेजी से बढ़ाए जाने की उम्मीद है।