फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   District administration does not know the possible distance from Bahjoi

जिला प्रशासन को नहीं मालूम संभल से बहजोई की दूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
District administration does not know the possible distance from Bahjoi
संभल/सरायतरीन। मामला हाईकोर्ट में लंबित होने की वजह से जिला मुख्यालय के लिए जमीन खरीदी नहीं गई।वैसे शासन से 32.28 करोड़ आवंटित हो चुके हैं। यह जानकारी जिलाधिकारी कार्यालय के जन सूचना अधिकारी ने दी है।
विज्ञापन

सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सरायतरीन निवासी अधिवक्ता देवेंद्र वार्ष्णेय ने जिलाधिकारी से जिला मुख्यालय और जिला स्तरीय कार्यालयों के संचालन को लेकर सवाल किए। एक सवाल यह था कि बहजोई स्थित जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय से संभल स्थित कोषागार की दूरी कितनी है। इसके जवाब में लिखा गया है कि कार्यालय अभिलेख के अनुसार कोई दूरी का प्रमाण उपलब्ध नहीं है। यह स्थिति तब है जब जिलाधिकारी और जिला स्तरीय अधिकारी आएदिन बहजोई से संभल स्थित कोषागार आते जाते हैं। अधिवक्ता देवेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी संभल से 20 जून 2020 को जिला मुख्यालय से जुड़ी सूचनाएं मांगीं थीं क्योंकि वह इस मामले में कोर्ट जाना चाहते हैं लेकिन पहले तो सूचनाएं देने से टाला गया लेकिन जब उन्होंने आयोग में अपील की और उस पर 24 फरवरी की तिथि तय हो गई तो आठ महीने बाद सूचनाएं दे दीं गईं। एक सवाल के जवाब में जिलाधिकारी कार्यालय के जन सूचना अधिकारी ने यह भी कहा है कि जिला संभल का वर्तमान में अस्थायी मुख्यालय बहजोई में बना है। नए जनपद के मुख्यालय के लिए कितने रुपये आवंटित हुए और कितनी भूमि अधिग्रहीत हुई इस सवाल के जवाब में लिखा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने भूमि अर्जन के लिए 32 करोड़ 28 लाख रुपये आवंटित किए हैं।लेकिन हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका लंबित होने की वजह से जमीन नहीं खरीदी गी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed