{"_id":"57fa97194f1c1b6e5228e593","slug":"dispute-in-alam-julus","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदीरनपुर में अलम के जुलूस के दौरान बवाल, दो पुलिस कर्मी निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदीरनपुर में अलम के जुलूस के दौरान बवाल, दो पुलिस कर्मी निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
Updated Mon, 10 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
गांव सदीरनुपर में विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
असमोली थाना क्षेत्र के गांव सदीरनपुर में अलम का जुलूस के दौरान विवाद के बाद पथराव और फायरिंग की घटना हुई है। इसके चलते अफरातफरी मच गई। मौके पर पुलिस पहुंची। तब तक उपद्रव करने वाले लोग भाग चुके थे। पुलिस ने अलम निकलवाए।
तहसील क्षेत्र के गांव सदीरनपुर में नगला गांव के लोग अलम का जुलूस लेकर गए थे। जुलूस जहां पर एकत्र हुआ वहां पर पूर्व और मौजूदा प्रधान के लोग एकत्र थे। टेंट भी लगा था। दोनों पक्षों में पहले से तनातनी चली आ रही है। जूलस जब सदीरनपुर पहुंचा तो कुर्सियां हटाने और लगाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। पूर्व और मौजूदा प्रधान पक्ष के कुछ लोगों में मारपीट के साथ पथराव शुरू हो गया है। फायरिंग हो गई। दस मिनट तक चले पथराव व फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। पत्थर लगने से नईम व मोहसिन घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग भाग गए।
विज्ञापन
असमोली के थानाध्यक्ष योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि प्रधानपति कासिम और पूर्व प्रधान मुख्तैयार सलीम में विवाद हुआ है। इसी विवाद में पथराव व फायरिंग हुई है। दो लोग मामली रूप से घायल हुए है। इनके नाम नईम और मोहसिन बताए गए हैं। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि विवाद के बाद अलम सकुशल निकलवा दिए गए हैं। मौके पर पुलिस की निगरानी बनी हुई है। तहरीर के आधार पर असमोली में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन