फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Disabled people are facing problems in getting certificate in CMO office.

Sambhal News: सीएमओ दफ्तर में प्रमाणपत्र के लिए दिव्यांगों को उठानी पड़ रही परेशानी

Tue, 09 Jan 2024 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 09 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Disabled people are facing problems in getting certificate in CMO office.
बहजोई (संभल)। सीएमओ दफ्तर में प्रमाणपत्र के लिए दिव्यांगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को दिव्यांग शिविर में प्रमाणपत्र बनवाने को लेकर सुबह से ही दिव्यांग महिलाएं व पुरुष सीएमओ दफ्तर परिसर में पहुंचने लगे। देखते-देखते शिविर में दिव्यांगों की कतारें लग गईं। चिकित्सक के आने के बाद प्रमाणपत्र बनवाने के लिए दिव्यांगों में धक्का मुक्की होती रही। इनमें से कुछ दिव्यांगों का कहना था कि पर्चा बनवाने से लेकर जांच-पड़ताल तक भीड़ के चलते परेशानी होती है। इसको लेकर अलग से काउंटर बढ़ाए जाएं, जिससे कि दिव्यांगों को प्रमाणपत्र बनवाने के लिए मारामारी से गुजरना न पड़े।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. अजफर कमाल ने बताया कि शिविर में 67 दिव्यांगों के प्रमाणपत्र बनाए जाने को लेकर प्रक्रिया पूरी हुई। शेष दिव्यांगों को विभिन्न प्रकार की अलग-अलग जांच-रिपोर्ट मिलने के बाद प्रमाणपत्र बन सकेंगे। रही बात काउंटर बढ़ाने की तो सोमवार को दिव्यांग अधिक हो गए थे, इसके चलते दिक्कत रही। यदि ऐसी ही भीड़ अगले शिविर में देखने को मिलेगी, तो अलग काउंटर बनाए जाने को लेकर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed