{"_id":"679150afbd94b4820a02187f","slug":"digging-of-another-well-started-in-sambhal-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-118563-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संभल में एक और कुएं की खोदाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संभल में एक और कुएं की खोदाई शुरू
Thu, 23 Jan 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
संभल में प्राचीन कुएं की खोदाई करती पालिका की टीम। संवाद
- फोटो : संभल
संभल। जामा मस्जिद से करीब 30 मीटर की दूरी पर बंद पड़े एक ओर प्राचीन कुएं की प्रशासन ने बुधवार को खोदाई शुरू करा दी है। काफी समय पहले कुएं को कूड़े और गंदगी से पाट दिया था। कुएं की खोदाई के दौरान एएसपी श्रीश्चंद्र और सीओ फोर्स के साथ मुस्तैद रहे।
संभल में जल संरक्षण के लिए तीर्थ और कूप को संवारने का अभियान चल रहा है। जिसके चलते बंद पड़े कूप और कुओं की खोदाई कराई जा रही है। जामा मस्जिद की दुकानों के पास काफी समय से बंद पड़े प्राचीन कुएं की बुधवार को पालिका की टीम ने खोदाई शुरू कर दी है। साथ ही कुएं के नजदीक बनी जर्जर दुकानों को ध्वस्त कराया गया था। उसके अवशेष को भी पालिका की टीम ने हटाया है। जिससे कुएं की खोदाई में बाधा न रहे और सौंदर्यीकरण के दौरान भी दिक्कत न आए।
डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि संभल महात्म्य में 68 तीर्थ और 19 कूप का उल्लेख है। सभी कूप तलाश लिए गए हैं। 34 तीर्थ भी चिह्नित कर लिए हैं। अन्य तीर्थ को भी चिह्नित करने के लिए काम किया जा रहा है। इन सभी तीर्थ और कूप के साथ सामान्य कुएं भी संवारे जाने हैं। जो पालिका के क्षेत्र में हैं उनको पालिका संवारेगी और जो देहात क्षेत्र में हैं उनको ग्राम पंचायत और मनरेगा से संवारने का काम किया जाएगा।