{"_id":"68b0bfc5b69d22ac650a5146","slug":"died-due-to-electric-current-in-the-fencing-of-the-field-sambhal-news-c-204-1-chn1003-122534-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: खेत की तारबंदी में उतरे करंट से की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: खेत की तारबंदी में उतरे करंट से की मौत
विज्ञापन
जुनावई के गांव लतीफपुर टोड़ी में नवाब सिंह की मौत के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़: स्रोत- ग्रामीण
- फोटो : samvad
जुनावई(संभल)। गांव लतीफपुर टोड़ी निवासी नवाब सिंह (65) की बृहस्पतिवार को खेत की तारबंदी में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार किसान अपने खेत पर घास काटने गया था। परिजनों ने पड़ोसी खेत स्वामी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि बगल के खेत स्वामी ने अपने खेत के चारों ओर तारबंदी कर रखी है। इसमें वह करंट छोड़ देता है। तारबंदी से उतरे करंट से किसान की मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव लतीफपुर टोड़ी निवासी ख्याली राम ने बताया कि उनके पिता नवाब सिंह बृहस्पतिवार सुबह अपने खेत पर घास काटने गए थे। बगल के खेत के किसान ने अपने खेत के चारों ओर तारबंदी कर रखी है। इसमें वह करंट छोड़ देता है। तारबंदी में उतरे करंट की चपेट में आने से नवाब सिंह की मौत हो गई। सुबह करीब साढ़े दस बजे जब परिजनों को किसान के मौत की जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी मिलने पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि मृतक के खेत के बगल के खेत स्वामी कुंवर पाल ने अपने खेत के चारों ओर लोहे की तारबंदी कर रखी है। इन तारों में उतरे करंट की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।