फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Devotees take a dip of faith on the day of Amavasya

Sambhal News: अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip of faith on the day of Amavasya
बबराला। फाल्गुन अमावस्या पर रविवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु राजघाट पहुंचे और गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा तट पहुंचे लोगों ने विधिवत पूजा की और दान पुण्य किया। कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रविवार को फाल्गुन मास की अमावस्या पर स्नान के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लोगों ने गंगा में स्नान कर पूजा पाठ की। पितरों की आत्मा तृप्ति के लिए विधिवत पूजा की। अमावस्या पर गंगा नदी में स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है। अमावस्या के दिन भगवान शिव शंकर और भगवान श्री कृष्ण की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण वास श्राद्ध भी किया जाता है।
विज्ञापन

परंपरा के अनुसार इस दिन महिलाएं पुरुष व्रत रखते हैं। गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गंगा घाट राजघाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाते हुए गंगा मैया के जय जयकार लगाए। गुन्नौर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार बालियान ने सुरक्षा दृष्टि हेतु गंगा घाट राजघाट पर जायजा लिया। गंगा घाट राजघाट पर लगी बैरिकेडिंग के दायरे में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। गंगा घाट पर गोताखोरों की भी टीम मौजूद रही। गंगा पर पहुंचे लोगों ने मेले में चाट पकौड़ी बच्चों के खेल खिलौने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed