फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   devotee come back to pray baba barfani

नहीं डरेंगे, बाबा बर्फानी के दर्शन करके ही लौटेंगे

Fri, 06 Jul 2018 02:06 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल Updated Fri, 06 Jul 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
devotee come back to pray baba barfani
पहलगाम में तीन दिनों से फंसे चंदौसी के अमरनाथ यात्री। - फोटो : अमर उजाला
बाबा बर्फानी के दर्शन को चंदौसी से गए यात्री मौसम खराब होने के कारण अभी पहलगाम में ही हैं। सभी श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन करके ही लौटने का निश्चय कर लिया है। 
विज्ञापन


श्री भोले भंडारी सेवा मंडल का दूसरा जत्था एक जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए गया हुआ है। जिसमें एक जत्था को दर्शन करके वापस लौट रहा है। आशीष राघव, लक्की, महेश, श्रवण कुमार के अलावा चंदौसी के ही रेल टिकट निरीक्षक अतुल चौहान, सोनू, वेदप्रकाश मीना, रंजीत, राजीव, प्रमोद कुमार आदि एक जुलाई को अमरनाथ को रवाना हुए जत्थे में शामिल है। सभी दो जुलाई को जम्मू पहुंच गए। 
विज्ञापन

आगे का रास्ता बंद होने कारण सभी शिवखोड़ी चले गए।

तीन जुलाई को वापस चले और नई गुफा के पास नासरी पहुंचे, लेकिन यहां भी रोड बंद कर दिया गया। चार जुलाई को सभी यात्री पहलगाम पहुंचे। यहां से सेना ने आगे नहीं जाने दिया। पांच जुलाई को तीन बार बसों में जाकर बैठे लेकिन तीनों बार सेना ने रोक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी दी गई कि आगे गणेश चौक पर दो से तीन फीट तक पानी भरा हुआ है। वहां पहुंचना संभव  नहीं है। जिससे सभी यात्री पहलगाम में ही रुकने का विवश है। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ लोगों को तो होटल में कमरा भी नहीं मिल पाया।


खराब मौसम के कारण पिछले तीन दिनों से अमरनाथ यात्री पहलगाम में फंसे हुए है। कुछ यात्रियों को बिना दर्र्शन किए ही वापस लौटना पड़ रहा है। यात्री आशीष राघव ने बताया कि जो लोग हेलीकाप्टर से जा रहे हैं उन्हें भी गुफा से पांच किमी पहले ही पंचतरणी में रोका जा रहा है। कुछ यात्री तो बाबा बर्फानी के बिना दर्शन के ही वापस लौट रहे हैं। अमरनाथ यात्रा पर गए चंदौसी के यात्रियों का कहना है कि वह मौसम से नहीं डरेंगे और बाबा बर्फानी के ही दर्शन करके ही लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed