फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal meat factory raided, details of traders' trips abroad being scrutinized, 100 trips made in a year

संभल मीट फैक्टरी में छापा: कारोबारियों के विदेश जाने का खंगाला जा रहा ब्योरा, एक साल के अंदर किए 100 दाैरे

Sat, 18 Oct 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 18 Oct 2025 02:07 AM IST
सार

संभल के सरायतरीन निवासी मीट कारोबारियों पर आयकर विभाग की कार्रवाई में भारी गड़बड़ी सामने आई है। चार दिन की जांच में बेशकीमती संपत्तियों, पशुओं की खरीद-फरोख्त और मांस बिक्री से जुड़ी अनियमितताओं का पता चला है। विभाग को एक साल में 100 से अधिक विदेश यात्राओं के प्रमाण हैं। 

विज्ञापन
Sambhal meat factory raided, details of traders' trips abroad being scrutinized, 100 trips made in a year
संभल की मीट फैक्टरी में आयकर विभाग का छापा - फोटो : संवाद

विस्तार

सरायतरीन निवासी मीट कारोबारी हाजी इमरान और हाजी इरफान पर आयकर विभाग तो शिकंजा कस चुका है। चार दिन की छानबीन में बेशकीमती संपत्तियों के दस्तावेज व पशुओं की खरीद फरोख्त व मांस की बिक्री में बड़ी आयकर की गड़बड़ी मिली है।

विज्ञापन


आयकर विभाग की ओर से अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं की है लेकिन आयकर विभाग की यह कार्रवाई जिले की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक है। शुक्रवार को मीट कारोबारियों के करीबी कर्मचारी को लेकर काफी चर्चा रही।
विज्ञापन


चर्चा है कि आयकर की टीम को कर्मचारी का जो पासपोर्ट मिला है उसमें एक साल के अंदर 100 से ज्यादा विदेश यात्रा के प्रमाण शामिल हैं। टीम इस छानबीन में लगी है कि इतनी यात्रा करने के पीछे कारण क्या था। कर्मचारी टीम की निगरानी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा है कि यही कर्मचारी निर्यात को संभालता है। वहीं दूसरी ओर जिन लोगों द्वारा बोगस फर्म का संचालन किया जा रहा था। वह शहर छोड़कर भाग गए हैं। बोगस फर्म के दस्तावेज आयकर के अधिकारियों के पास हैं जो टीम लेकर जा चुकी है।

देश और विदेश की संपत्तियों को लेकर भी खूब हो रही चर्चा
आयकर विभाग की ओर से भले कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है लेकिन आम लोगों में तमाम तरह की चर्चाएं आम हैं। इसमें मीट कारोबारियों की देश और विदेश की बेशकीमती संपत्तियां भी शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि इन संपत्तियों की सही कीमत आयकर की टीमें जुटा रही हैं। दस्तावेज के आधार पर मोटे तौर पर आकलन किया गया है। यह छानबीन जारी है। जल्द ही इसमें आयकर विभाग की ओर से स्पष्ट जानकारी भी दी जाएगी।

चार दिन के बाद खुली फैक्टरी, मालिक नहीं पहुंचे
आयकर की कार्रवाई के दौरान मीट फैक्टरी का संचालन बंद रहा। कोई वाहन फैक्टरी से बाहर नहीं निकला इससे यह स्पष्ट हुआ। आयकर की टीम बृहस्पतिवार की शाम को लौटी तो रात के समय से ही मीट फैक्टरी में काम शुरू हो गया। शुक्रवार को भी पशुओं का कटान किया गया है। हालांकि मीट कारोबारी फैक्टरी पर नहीं पहुंचे। कर्मचारी ही मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed