फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Despite the rain, a huge crowd of devotees gathered for the Jalabhishek of Bholenath

Sambhal News: बारिश के बावजूद भोलेनाथ के जलाभिषेक को उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Despite the rain, a huge crowd of devotees gathered for the Jalabhishek of Bholenath
संभल के सूर्यकुंड मंदिर में भगवान ​शिव का जला​भिषेक करते भक्त। संवाद
संभल। सावन के चौथे एवं अंतिम सोमवार को संभल जिले के शिव मंदिरों में बारिश के बावजूद भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक करते हुए पूजा अर्चना की। बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। मंदिरों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

भक्तों ने सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रविवार को ही तैयारी पूरी कर ली थी। देर रात से मौसम का मिजाज बदल गया और बारिश शुरू हो गई। सोमवार को सुबह जब लोग उठे तो बारिश हो रही थी। तैयार होने के बाद भक्तों ने बारिश के दौरान ही शिव मंदिरों का रुख कर लिया। सुबह के वक्त ही कई शिव मंदिरों पर भक्तों की कतारें लग गई।
विज्ञापन

संभल के सूर्यकुंड मंदिर में सुबह पांच बजे से ही भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू हो गया। भक्त बारी-बारी से जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना करते दिखाई दिए। इसी तरह बहजोई मार्ग पर सरायतरीन में स्थित सिद्धपीठ श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर पर भी बड़ी संख्या में आए भक्तों ने जलाभिषेक किया। यहां भी महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग कतार लगी दिखाई दीं। भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए भगवान शिव से मनौती मांगी। जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। वहीं गांव फत्तेहपुर भाऊ में स्थित प्रकटेश्वर महादेव मंदिर और गुमसानी के झारखंडी महादेव मंदिर पर भी बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस बीच मंदिरों पर सुरक्षा में पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
डाक कांवड़ लाईं महिला भक्तों ने किया जलाभिषेक
संभल। संभल के गांव मोहम्मदपुर टांडा में शिव मंदिर पर महिला भक्तों ने ब्रजघाट से डाक कांवड़ लाने के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक किया। महिला भक्तों ने देश में सुख समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। इस बीच पहली डाक कांवड़ लाने वाली महिला भक्तों का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इनमें मीनू शर्मा, प्रियांशी शर्मा, सुहानी शर्मा, मानवी चौधरी, मोहनी चौधरी, सिमी चौधरी, खुशी चौधरी, महक चौधरी, मीनाक्षी चौधरी, सानिया चौधरी, बबीता शर्मा, प्रतीक्षा शर्मा, चंद्रकांत शर्मा, सुरभि जोशी आदि रहीं। सहयोगियों में विजय शर्मा, मुनेश कुमार, जोशी ठाकुर, दुष्यंत कुमार सिंह, सुदीस शर्मा, विवेक चौधरी, अनिकेत चौधरी, दीपक शर्मा आदि रहे। संवाद

00000
कांवड़ियों और पुलिस कर्मियों को बांटे फल
संभल। रोटरी क्लब संभल मिडटाउन की ओर से सावन महीने के अंतिम सोमवार को कांवड़ियों की सेवा की गई। नगर के सूर्यकुंड मंदिर पर क्लब के सदस्यों ने कांवड़ियों को अल्पाहार, फल, शुद्ध जल वितरित किया। सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद पुलिस कर्मियों को भी फल आदि वितरित किए। क्लब के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत वार्ष्णेय ने कहा कि सावन के इस पवित्र महीने में दूर-दूर से भक्त गंगाजल पैदल लाकर शिवलिंग पर अर्पित करते हैं। पुलिसकर्मी कांवड़ियों की सुरक्षा में दिन रात खड़े होकर अपनी सेवा देते हैं। ऐसे में हम सभी का भी कर्तव्य बनता है कि भक्तों और पुलिस कर्मियों की सेवा करें। क्लब सचिव सुमित अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब समाज में जरूरतमंदों के लिए काम करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। इस दौरान अवधेश वार्ष्णेय,आलोक गुप्ता, वेदप्रकाश चहल, नीरज भारद्वाज, डॉ. उर्वशी वार्ष्णेय, राधिका अग्रवाल, नीरू चहल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed