{"_id":"681a6a7a55a7d7f3ef04bd44","slug":"deputy-collector-reached-shaktinagar-to-inspect-the-haphazardly-constructed-drain-sambhal-news-c-204-1-chn1003-119834-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बेतरतीब बन रहे नाले की जांच को शक्तिनगर पहुंचे डिप्टी कलेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बेतरतीब बन रहे नाले की जांच को शक्तिनगर पहुंचे डिप्टी कलेक्टर
Wed, 07 May 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 07 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। शक्तिनगर वासियों की शिकायत पर निर्माणाधीन नाले की जांच के लिए मंगलवार की शाम डिप्टी कलेक्टर विनय मिश्रा अपनी टीम और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही अतिक्रमण के नाम पर पक्षपात का आरोप लगा रहे लोगों से मकान का बैनामा दिखाने को कहा।
नवंबर 2024 में शहर को बारिश के पानी से होने वाले जलभराव से निजात दिलाने के लिए शहर के बड़े नालों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। ये अभियान डिप्टी कलेक्टर विनय मिश्रा की देखरेख में चलाया गया। प्रयागराज में महाकुंभ आयोजित होने पर डिप्टी कलेक्टर विनय मिश्रा की महाकुंभ में ड्यूटी लगा दी गई थी। जिससे अतिक्रमण अभियान पर ब्रेक लग गया। वहीं शहर में सुभाष रोड, शक्तिनगर आदि क्षेत्रों में नाला निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया। इसी क्रम में शक्तिनगर के लोगों ने अतिक्रमण के नाम पर सौतेला व्यवहार का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। नाला भी आड़ा तिरछा बनाए जाने की भी शिकायत की थी। शिकायत पर मंगलवार को डिप्टी कलेक्टर ने टीम के साथ क्षेत्र का जायजा लिया। बैंक शाखा से अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए 24 घंटे में अतिक्रमण ध्वस्त करने के आदेश दिए। मंगलवार की शाम करीब चार बजे डिप्टी कलेक्टर के साथ एसडीएम निधि पटेल और तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माणाधीन नाला का जायजा लिया। अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पूर्व में लगाए गए लाल निशान देखे। लोगों से अतिक्रमण हटाने को कहा। इस पर लोगों ने रसूखदारों का अतिक्रमण पहले ध्वस्त कराने की बात कही।
-- -- -- -- -- -
शिकायत मिली थी कि शक्तिनगर में नाला आड़ा तिरछा बनाया जा रहा है। शिकायत पर मौका मुआयना किया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिन लोगों को अतिक्रमण के मामले में आपत्ति है, उनसे बैनामा दिखाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विनय मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर।