फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Department alert about monkey pox, prepared 10 beds

मंकी पॉक्स को लेकर विभाग सतर्क, तैयार किए 10 बेड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Department alert about monkey pox, prepared 10 beds
देश में मंकी पॉक्स के खतरे को लेकर अलर्ट है। इसी क्रम में संभल जिला अस्पताल में भी एहतियाती तौर पर तैयारी कर ली गई हैं जिससे संक्रमित मिलने पर क्वारंटीन किया जा सके। इसके लिए जिला अस्पताल में 10 बेड तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सीएमएस डॉ. अनूप अग्रवाल ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से ही मंकी पॉक्स फैलता है। इसलिए शारीरिक दूरी बहुत जरूरी है। संक्रमित व्यक्ति या किसी व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण हैं तो उसे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। संक्रमित व्यक्ति को इलाज पूरा होने तक खुद को आइसोलेट रखना चाहिए जिससे किसी अन्य में संक्रमण न फैल सके एहतियाती तौर पर जिला अस्पताल के एक वार्ड में दस बेड तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

यह हैं लक्षण
गले में खराश या अधिक खांसी आना
बुखार आना
शरीर में मवाद वाले फोड़े निकलना
शरीर में दर्द होना
बचाव के तरीके
मास्क लगाना और सामाजिक दूरी बनाए रखना
लक्षण मिलने पर खुद को आइसोलेेट करना
अगर संक्रमित मरीज के संपर्क में आएं हैं तो साबुन से अच्छी तरह हाथ को धोएं
शरीर में फोड़े निकलने पर तुरंत अस्पताल जाएं
नौ वर्षीय बालिका समेत पांच कोरोना संक्रमित
कोरोना संक्रमण के मामले जिले में अचानक तेजी से बढ़े हैं। तीन दिन के भीतर 24 मरीज सामने आए हैं। शनिवार को नौ वर्षीय बालिका समेत पांच कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि शुक्रवार को आठ संक्रमित मरीज मिले थे। वहीं बृहस्पतिवार को 11 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि शनिवार को जो पांच कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। उनमें बहजोई, नरौली, जनैटा, गांव किसौली और नियावली के मरीज शामिल हैं। गांव किसौली में नौ वर्षीय बालिका में कोरोना संक्रमण पाया गया है। इन सभी कोरोना संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री ली जा रही है जिससे संक्रमण का प्रसार न हो सके। बताया कि तीन दिन से संक्रमण के मामले अचानक बढ़े हैं। इसलिए रैंडम सैंपलिंग भी टीमें लगातार कर रही है। एंटीजन किट से जांच के अलावा आरटीपीसीआर की जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed