{"_id":"638a550fd2aad01b8414c777","slug":"demonstration-of-people-of-ward-28-on-change-of-booth-site-sambhal-news-mbd4492116194","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बूथ स्थल बदले पर वार्ड 28 के लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बूथ स्थल बदले पर वार्ड 28 के लोगों का प्रदर्शन
विज्ञापन
वार्ड संख्या 28 का निर्वाचन बूथ स्थल बदले जाने पर मियां सराय व तश्तपुर मियां सराय के लोगों ने नाराजगी जताई हुए विरोध प्रदर्शन किया है। साथ ही उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है।
नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला मियां सराय वार्ड संख्या 28 और तश्तपुर मियां सराय वार्ड संख्या 25 के लोगों का कहना है कि वार्डों का बूथ स्थल पंजू सराय स्थित निगार मांटेसरी स्कूल में पूर्व से चला आ रहा है। जो वार्ड के करीब है। लेकिन अब वार्ड संख्या 28 का मतदान बूथ स्थल निगार मांटेसरी स्कूल से हटाकर मियां सराय कंपोजिट विद्यालय में कर दिया गया है। जिससे वार्ड संख्या 28 के मतदाताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
जबकि वार्ड संख्या 28 के कमजोर व बुजुर्ग लोगों को मतदान करने में काफी परेशानी होगी। वार्ड 28 के लोगों ने कहा कि यदि मतदान स्थल पूर्व की भांति निगार मांटेसरी स्कूल में नहीं रखा गया तो वह मतदान का बहिष्कार करेंगे। उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र को शिकायती पत्र देकर जल्द ही समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में कय्यूम, नबी जान, अख्तर, मोहम्मद फहीम, सऊद आदि लोग मौजूद रहे।