फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demonstration of farmers regarding electricity problems

Sambhal News: बिजली समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers regarding electricity problems
संभल। पवांसा सब डिवीजन क्षेत्र के खिरनी मोहिउद्दीनपुर बिजलीघर क्षेत्र में बुधवार को भाकियू टिकैत ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाकियू टिकैत की महिला जिलाध्यक्ष गायत्री यादव के नेतृत्व में किसानों ने सब डिवीजन के एसडीओ देहात अनिल कुमार को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो खिरनी मोहिउद्दीनपुर बिजलीघर पर बिजली विभाग के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत की महिला जिलाध्यक्ष ने बताया कि खिरनी मोहिउद्दीनपुर बिजलीघर क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। आए दिन जर्जर विद्युत लाइन के तार टूट रहे है। साथ ही मांग की कि गांव नारंगपुर लाइन अलग से जोड़ी जाए, जिससे कि किसानों को पर्याप्त बिजली सप्लाई मिल सके। वहीं खिरनी मोहिउद्दीनपुर की समस्याओं को देखते हुए शकरपुर बिजली घर से जोड़ दिया जाए, जिससे कि सिंचाई के कारण किसानों की फसल बर्बाद न हो सके। भाकियू टिकैत के जिला प्रवक्ता मिथलेश शास्त्री ने बताया कि किसानों समस्याओं का जल्द ही समाधान नहीं किया गया, किसान खिरनी मोहिउद्दीनपुर बिजलीघर पर धरना देंगे। इस दौरान नीलेश यादव, मित्रपाल, नत्थू सिंह, राजेश्वर यादव, श्रीराम सिंह, संजीव यादव, अरविंद कुमार यादव, देवेंद्र यादव, दिनेश यादव, संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article