{"_id":"618ebdf5d982de1f5649f05e","slug":"demonstration-against-wasim-rizvi-sambhal-news-mbd4092481191","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसीम रिजवी के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसीम रिजवी के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संभल। इकरोटिया सादात गांव में शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। कार्रवाई की मांग उठाई गई। कहा गया कि वसीम रिजवी ने कुछ दिनों पहले कुरान से 26 आयतें निकालने तथा मुसलमानों के सबसे बड़े रसूल पर आपत्तिजनक बयान दिया था। जिससे पूरी दुनिया के मुसलमानों को ठेस पहुंची।
अब फिर से आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करते हुए किताब का प्रकाशन किया गया है। इससे रसूल की शान में गुस्ताखी हुई है। जिसको मुसलमान बर्दाश्त नहीं कर सकता। मांग की है कि जल्द सरकार सख्त कार्रवाई करे। चेतावनी दी कि यदि वसीम रिजवी की गिरफ्तार नहीं हुई तो उच्च स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
वहीं दूसरी ओर बहजोई में पुलिस क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन दिया गया। वसीम रिजवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान रईस कुरैशी, गुलाम मोहम्मद, जमील अहमद कुरैशी, मोहम्मद जमशेद बरकाती, सुलेमान कुरैशी, निसार कुरैशी, रफीक कुरैशी, हातम कुरैशी, आलम कुरैशी, कल्लू, बादशाह, बाबू, जहीर, शमशाद आदि रहे।