फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demand to not merge schools with other schools with less number of students

Sambhal News: कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को दूसरे में समाहित न करने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Demand to not merge schools with other schools with less number of students
बहजोई। जिले के कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को दूसरे विद्यालयों में समाहित न किए जाने की मांग को लेकर भाकियू, टिकैत के पदाधिकारियों ने बीएसए अलका शर्मा को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को महानिदेशक स्कूल शिक्षा को संबोधित ज्ञापन बीएसए को देते हुए भारतीय किसान यूनियन, टिकैत के प्रदेश प्रमुख महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से प्रदेश भर के सभी बीएसए को जारी किए गए पत्र में कहा गया कि जिले में जिन परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या कम है, उनको निकट के विद्यालय में न समाहित किया जाए। उन्होंने बताया कि इन परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले अधिकतर छात्र कमजोर व पिछड़े वर्ग के हैं। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावक अपने बच्चों को निकट के विद्यालयों में भेजने के लिए तैयार नहीं है। गर्मी, सर्दी व बरसात के मौसम में रोजाना बच्चों की ओर से एक से लेकर दो किलोमीटर तक की यात्रा पैदल करना सुरक्षित नहीं है। गांव का विद्यालय बंद होते ही ये सभी बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश प्रमुख सचिव का कहना है कि ऐसे में आउट ऑफ स्कूल बच्चों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व रसोइयाओं आदि के रोजगार को ध्यान में रखते हुए समस्या के समाधान को लेकर गंभीरता दिखाई जाए। इस बीच शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रुकमेश चाहल समेत उदयवीर सिंह, मुकेश यादव, अमरसिंह राजपूत व मुनीश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed