फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demand not to increase load on electricity connections without an application

Sambhal News: बिजली कनेक्शन पर बगैर आवेदन के लोड न बढ़ाने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Demand not to increase load on electricity connections without an application
चंदौसी। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अभियंताओं के साथ व्यापारियों ने मंगलवार को संवाद किया। समस्याएं उठाईं और समाधान की मांग की। व्यापारियों ने बगैर किसी पूर्व सूचना के कनेक्शन पर लोड बढ़ाने पर आपत्ति की। व्यापारियों ने कहा कि बगैर आवेदन के लोड न बढ़ाया जाए। अगर कनेक्शन पर लोड बढ़ाना है तो पहले उपभोक्ता को अवगत कराएं।
विज्ञापन

संवाद के दौरान कई और मुद्दे भी उठे। बिजली बिल पूरी तरह जमा होने के बाद भी रिकवरी जारी करने के मामलों का उल्लेख करते हुए व्यापारियों ने कहा कि इसमें जांच कराई जाए। आखिर ऐसा क्यों हुआ। साथ ही जर्जर लाइनों और खंभों को बदलने की मांग उठाई गई। संवाद बैठक में अरविंद कुमार गुप्ता, गोविंद गर्ग, हरिगोपाल, सुधीर अग्रवाल, देवेंद्र कुमार मोनू, सुरेश वार्ष्णेय, कपिल वार्ष्णेय, विपिन वार्ष्णेय, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे। अधिकारियों में एसडीओ अवधेश कुमार, जेई आलोक कुमार और रोहित कुमार की भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed