फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Death of injured kavadia

घायल कांवड़िये ने दम तोड़ा, उसे देखने गए पड़ोसी की भी मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Death of injured kavadia
चंदौसी/जुनावई। गंगा जल लेने हरिद्वार गया गुन्नौर क्षेत्र का एक कांवड़िया बिजनौर जिले में दो दिन पहले वाहन दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसकी उपचार के दौरान गुरुवार को दिल्ली में मौत हो गई। उसका शव जब देर शाम घर पहुंचा तो उसे देखने पहुंचे एक पड़ोसी का भी हार्टअटैक हो गया और मौके पर ही उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के चिगरिया गांव नेम सिंह का बाइस साल का बेटा वीरेश तीन दिन पहले गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार गया था। बताते हैं कि दो दिन पहले बिजनौर जिले में नहटौर गांव के पास एक टाटा मैजिक ने उसे टक्कर मार दी थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया था। जहां गुरुवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वहां पोस्टमार्टम के बाद शव देर में मिला और देर शाम शव उसके गांव चिगरिया लाया गया। परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी उसे देखने के लिए उसके घर पर पहुंचे। पड़ोसी फकरुद्दीन (42) पुत्र बाबुद्दीन भी उसके अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे। परिजनों ने बताया कि जैसे ही फकरुद्दीन ने वीरेश के शव को देखा तो अचानक वह अपनी सीना पकड़कर बैठ गए। कुछ ही देर बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शव देखकर उनका हार्टफेल हो गया। एक ही गांव में दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed