फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Death of brother-in-law and sister-in-law: Car had hit the bike riders, wife is undergoing treatment

जीजा-साली की माैत: कार ने बाइक में सवारों को मारी थी टक्कर, पत्नी का मुरादाबाद में चल रहा उपचार

Mon, 03 Mar 2025 08:16 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बनियाठेर
संवाद न्यूज एजेंसी, बनियाठेर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 08:16 PM IST
सार

मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घायल साली ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। नन्हें की पत्नी का मुरादाबाद जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Death of brother-in-law and sister-in-law: Car had hit the bike riders, wife is undergoing treatment
सड़क किनारे पलटी कार - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाइवे पर थाना बनियाठेर के गांव आटा के निकट रविवार की देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा की माैत के बाद उपचार के दौरान घायल साली ने भी दम तोड़ दिया। पत्नी का मुरादाबाद के जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना बहजोई क्षेत्र के गांव नाधौश का रहने वाला नन्हें कश्यप (25) पुत्र ओमपाल पत्नी हेमलता और साली ममता (21) पुत्री रामसुख निवासी गांव सिहोरी फतेहपुर थाना पंवासा के साथ बाइक से मौसी के घर कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन


मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाइवे पर थाना बनियाठेर के गांव आटा के निकट सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें नन्हें कश्यप की मौके पर ही मौत जबकि हेमलता और ममता गंभीर रुप से घायल हो गईं। देर रात जिला अस्पताल संभल में उपचार के दौरान ममता की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमलता का मुरादाबाद के जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक रामवीर सिंह ने बताया कि मृतक नन्हें के पिता ओमपाल की तहरीर के आधार पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

युवकों ने चालक से मारपीट कर टेंपो पलटा
गांव धनारी पट्टी लाल सिंह निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह टेंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उसने बताया कि रविवार की शाम चार बजे करीब वह अपने टेंपो में धनारी से सवारियां लेकर बहजोई जा रहा था। रास्ते में गांव भागनगर के पास छह युवकों ने उसका टेंपो रोक लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे।

साथ ही इनमें से कुछ युवकों ने उसका टेंपो पलट दिया। जिसमें एक महिला भी घायल हो गई। सूचना पर आई पुलिस एक युवक को पकड़कर अपने साथ ले गई। पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed