{"_id":"64009b7bc3fe96bfc40bb963","slug":"death-of-bike-rider-tai-and-nephew-returning-from-wedding-ceremony-in-sambhal-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार ताई और भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार ताई और भतीजे की मौत
Thu, 02 Mar 2023 06:21 PM IST
ranjeett ranjeett
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
Published by: ranjeett ranjeett
Updated Thu, 02 Mar 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र में संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव फत्तेहपुर देव के नजदीक बाइक सवार जोगेंद्र (35) पुत्र गोपाली और पीछे बैठी जोगेंद्र की ताई शांति (65) पत्नी अमर सिंह निवासी मूढ़ों वाली मिलक की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा बेकाबू कार से हुआ। हादसे में हुईं दो लोगों की मौत से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। गुस्साए लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। करीब बीस मिनट तक हंगामा होता रहा। इस दौरान यातायात बाधित रहा। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। तीन थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा सके।
विज्ञापन
जोगेंद्र बुधवार की शाम अपनी ताई शांति देवी के साथ बाइक पर सवार होकर अमरोहा जिले के रहरा थाना अंतर्गत गांव बुरावली में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे वह दोनों अपने गांव को लौट रहे थे। जैसे ही हसनपुर मार्ग पर गांव फत्तेहपुर देव के नजदीक पहुंचे तो संभल की ओर से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें ताई और उनके भतीजे की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। कार में सवार अन्य लोगों भी चले गए। पुलिस ने कार को कब्जे में कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को नहीं उठाने दिया दोनों का शव, ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
ग्रामीणों ने हादसा होते देखा तो मौके पर दौड़ पड़े। पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों के शव को उठाकर जिला अस्पताल भेजने लगी तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और जाम लगाने की कोशिश करने लगे। ग्रामीणों ने पुलिस से कहा कि पहले दोनों मृतकों के परिजनों को आने दो फिर आगे की कार्रवाई करना। इस दौरान ग्रामीणों व पुलिस में करीब 20 मिनट तक नोकझोंक भी हुई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को समझाया। तब कहीं जाकर दोनों के शव को जिला अस्पताल भेजा गया। मृतक जोगेंद्र की मौत होने पर पत्नी हेमलता व तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि जोगेंद्र मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था।