फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Death of a young man injured in a fight, tension in the village

मारपीट में घायल युवक की मौत, गांव में तनाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man injured in a fight, tension in the village
गवां। गंगा की जमीन पर कब्जे को लेकर दो दिन पहले हुई दो पक्षों में मारपीट में घायल एक पक्ष के युवक की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। छह घायलों का उपचार चल रहा है। ग्रामीण की मौत के बाद जांच पड़ताल करने पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं तनाव के चलते गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार को दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 20 लोगों के खिलाफ बलवा व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। रविवार की सुबह एक पक्ष के गांव दीपपुर डांडा निवासी गजराम (32) पुत्र बलजीत की मौत हो गई। यह विवाद शुक्रवार को उस समय हुआ जब एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की गंगा किनारे लगी फसल नष्ट कर दी थी। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हुए थे। गजराम की उपचार के दौरान मौत होने से गांव में तनाव ज्यादा बढ़ गया है। पुलिस ने एहतियातन चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार यह दोनों ही पक्ष गंगा किनारे अपनी फसल उगाते हैं। जिस जमीन पर फसल उगती है वह गंगा की है। ग्रामीणों के अनुसार यह जमीन कब्जा की हुई है। रजपुरा थाना इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed