फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Deadline expired, administration demolished the minaret of Raza-e-Mustafa Mosque

Sambhal News: समय सीमा समाप्त, प्रशासन ने ध्वस्त कराई रजा-ए-मुस्तफा मस्जिद की मीनार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Deadline expired, administration demolished the minaret of Raza-e-Mustafa Mosque
चंदौसी (संभल)। प्रशासन द्वारा दी गई समय सीमा में मस्जिद कमेटी रजा-ए-मुस्तफा मस्जिद को तोड़ नहीं सकी। मंगलवार को पालिका की भूमि पर अवैध रूप से बनी मस्जिद को प्रशासन ने हाइड्रा मशीन से ध्वस्त करा दिया। इस पहले एसडीएम ने शहर इमाम से बात भी की। हालांकि मस्जिद के पास ही बनीं चार दुकानों को खाली कर ध्वस्त करने के लिए कुछ दिन का समय दिया गया है। निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो प्रशासन खुद ही जेसीबी से दुकानों को ध्वस्त कराएगा। लक्ष्मणगंज में पालिका की साढ़े छह बीघा भूमि पर 34 मकानों समेत रजा-ए-मुस्तफा मस्जिद समेत दुकानें अवैध रूप से बना ली गई थीं। मकान में रह रहे लोगों पर बैनामे भी हैं। प्रशासन ने मकान स्वामियों को 15 दिन में मकान खाली करने के लिए नोटिस दिया है। मस्जिद कमेटी कागजात नहीं दिखा सकी। जिससे पिछले सप्ताह प्रशासन ने मस्जिद को ध्वस्त करने के आदेश जारी कर दिए थे लेकिन मस्जिद कमेटी ने खुद ही मस्जिद को ध्वस्त करने का आग्रह किया था। जिस पर प्रशासन ने अनुमति दे दी थी। सोमवार को मस्जिद की मीनार को ध्वस्त करने के लिए मस्जिद कमेटी की ओर से एक्सपर्ट की टीम बुलाई गई थी लेकिन मीनार समेत मस्जिद का कुछ हिस्सा ध्वस्त नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम विनय कुमार मिश्रा और सीओ अनुज चौधरी पालिका टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने शहर इमाम मोहम्मद नाजिम से बात की और हाइड्रा बुला कर मस्जिद की मीनार समेत अन्य हिस्से को पूरी तरह से ध्वस्त करा दिया। इस दौरान धमाके के साथ खाली स्थान पर मस्जिद की मीनार गिरी तो लोग घरों से निकल कर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed