{"_id":"67254bfeef856319f30d87d4","slug":"dead-body-of-middle-aged-man-found-in-mutilated-condition-on-railway-track-sambhal-news-c-204-1-chn1001-114754-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रेल ट्रैक पर क्षतविक्षत हालत में मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रेल ट्रैक पर क्षतविक्षत हालत में मिला अधेड़ का शव
Sat, 02 Nov 2024 03:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 02 Nov 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
बनियाठेर। शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे करीब गांव बाकरपुर बेहतरी और सिसरका के बीच रेलवे लाइन के पास अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को पड़ा मिला। पुलिस ने शव की पहचान गांव पथरा निवासी रामेश्वर (45) पुत्र पतौती जाटव के रूप में की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की छानबीन में घरेलू कलह के चलते ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे बनियाठेर पुलिस को सूचना मिली कि गांव बाकरपुर बेहतरी व सिसरका रेलवे लाइन के बीच पोल संख्या 65 के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शव की पहचान रामेश्वर पुत्र पतौती गांव पथरा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में अधेड़ का अपने पुत्रों से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। थाना प्रभारी मोहित कुमार काजला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।