फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Daughters defeated sons in Sambhal

Sambhal News: संभल में बेटों को पछाड़कर बेटियों ने मारी बाजी

Tue, 14 May 2024 04:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 14 May 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Daughters defeated sons in Sambhal
संभल। जिले की बेटियां बेटों से आगे रही हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के परीक्षा परिणाम में बेटियों की सफलता का प्रतिशत बेटों से काफी ज्यादा रहा है। 10वीं की परीक्षा में 90.84 प्रतिशत बेटियों को सफलता मिली है। जबकि बेटे 84.19 प्रतिशत ही सफल हो सके। यही स्थिति 12वीं के परीक्षा परिणाम में रही है। 81.82 प्रतिशत बेटियों को सफलता मिली है। जबकि बेटे 69.41 ही सफल हो सके हैं।
विज्ञापन

2023-24 के सत्र में 10वीं कक्षा के लिए 1011 छात्राओं का पंजीकरण हुआ था। इसमें 1004 ने परीक्षा दी थी। जिसमें 912 को सफलता मिली है। जबकि 1596 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 1588 ने परीक्षा दी और उत्तीर्ण 1337 ही हो सके हैं। यही स्थिति 12वीं की परीक्षा परिणाम की रही है। 830 छात्राओं का पंजीकरण हुआ था। जिसमें 825 ने परीक्षा दी और 675 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं 1408 छात्रों ने पंजीकरण कराया और 1386 ने परीक्षा दी थी। इसमें 962 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। बेटियां पिछले वर्ष भी छाई रही थीं और इस बार भी बाजीमार कर आगे निकल गई हैं।
विज्ञापन


10वीं के परिणाम पर नजर
कुल पंजीकृत- 2607
परीक्षा में शामिल हुए- 2692
कुल उत्तीर्ण- 2250
सफलता का प्रतिशत- 86

12वीं के परिणाम पर नजर
कुल पंजीकृत 2238
परीक्षा में शामिल हुए- 2211
कुल उत्तीर्ण- 1668
सफलता का प्रतिशत- 75.44

10वीं में छात्रों के परिणाम पर नजर-
कुल पंजीकृत 1596
परीक्षा में शामिल हुए- 1588
उत्तीर्ण हुए- 1337
सफलता का प्रतिशत- 84.19 प्रतिशत

10वीं की छात्राओं के परिणाम पर नजर-
कुल पंजीकृत- 1011
परीक्षा में शामिल हुईं-1004
उत्तीर्ण हुईं- 912
सफलता का प्रतिशत- 90.84

12वीं में छात्रों के परिणाम पर नजर-
कुल पंजीकृत- 1408
परीक्षा में शामिल हुए- 1386
उत्तीर्ण हुए- 962
सफलता का प्रतिशत- 69.41

12वीं की छात्राओं के परिणाम पर नजर-
कुल पंजीकृत- 830
परीक्षा में शामिल हुईं- 825
उत्तीर्ण हुईं- 675
सफलता का प्रतिशत- 81.82
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed