{"_id":"693f1a9edcb8f55c8f067428","slug":"cultural-programmes-on-agrasen-jayanti-captivated-the-audience-sambhal-news-c-204-1-chn1001-125186-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अग्रसेन जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से मनमोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अग्रसेन जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से मनमोहा
विज्ञापन
चंदौसी। अग्रवाल सभा की ओर से रविवार को संजीवनी पैलेस में श्री अग्रसेन महाराज जी की जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धा और उल्लास से परिपूर्ण इस समारोह में स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मनमोह लिया।
रविवार को अग्रवाल सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरआरके स्कूल चेयरमैन सलिल अग्रवाल और डॉ. प्रवीन अग्रवाल व डॉ. तरुण अग्रवाल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में 26 बच्चों ने भाग लिया।
मेहंदी प्रतियोगिता में 55 और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके अलावा शिशु फैंसी ड्रेस व नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 140 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जबकि, शेष प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में सभा अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल गोगी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अग्रवाल सभा द्वारा गत वर्षो में किए गए सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला और बताया कि सभा समाज के लोगों के सहयोग से जरूरतमंद परिवार को समय-समय पर आर्थिक सहयोग करती है। जिसमें कन्याओं के विवाह, बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य आदि शामिल है।
इस दौरान अग्रवाल सभा के मंत्री प्रदीप अग्रवाल, पवन अग्रवाल, चिराग गोयल, गोविंद अग्रवाल, मुदित गर्ग, शुभम अग्रवाल, विनय अग्रवाल, शिखर गोयल, अर्चित अग्रवाल, आकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।