फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   crowd in electric department for bill

सरचार्ज माफी का आखिरी दिन, बकाया बिल जमा करने को जुटी भीड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
crowd in electric department for bill
चंदौसी। बिजली विभाग की सरचार्ज यानी ब्याज माफी की एक मुश्त समाधान योजना के अंतिम पंजीकरण कराने व बिल जमा करने वालों उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। कुछ लोग पंजीकरण के बाद भी अपना बिल जमा नहीं करा पाए हैं। उन्हें सरचार्ज माफी का लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने सरचार्ज माफी के लिए एक मुश्त समाधान योजना लागू की थी। उसके पंजीकरण की तिथि 15 मार्च थी, उसे बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया था। विद्युत विभाग की यह योजना केवल घरेलू व नलकूप कनेक्शन धारक उपभोक्ताओं के लिए चलाई गई थी।
विज्ञापन

बुधवार को योजना का अंतिम दिन होने पर काफी संख्या में विद्युत उपभोक्ताओं की कतारें विभाग के बिल काउंटरों पर लगी रही।
विद्युत उपभोक्ता एक मुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराते नजर आए। इसके अलावा जिन लोगों के पंजीकरण हो चुके थे, वह विद्युत बिल जमा करने के लिए कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। 30 मार्च तक योजना में लाभ लेने के लिए जनपद में 38 हजार उपभोक्ता अपना पंजीकरण करा चुके थे। बुधवार को भी काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता आईपी सिंह ने बताया कि विद्युत विभाग ने घरेलू व नलकूप के उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज माफी को एक मुश्त समाधान योजना लागू की थी। जनपद में मंगलवार तक 38 हजार उपभोक्ताओं ने अपना योजना का लाभ लेने को पंजीकरण कराया है। जो उपभोक्ता 31 मार्च तक अपना बिल जमा नहीं करा पाएंगे, पंजीकरण के बाद भी उन्हें सरचार्ज माफी का लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed