{"_id":"674e194c5c682b1e3f0b5e4a","slug":"crowd-gathered-to-get-aadhaar-card-made-there-was-a-scuffle-sambhal-news-c-204-1-chn1002-115610-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आधार कार्ड बनवाने के लिए उमड़ी भीड़, धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आधार कार्ड बनवाने के लिए उमड़ी भीड़, धक्कामुक्की
Tue, 03 Dec 2024 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। आधार कार्ड बनवाने और संशोधित कराने के लिए फिर से आधार केंद्रों पर भीड़ उमड़ने लगी है। सोमवार की सुबह चंदौसी के मुख्य डाकघर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। धक्का मुक्की होने पर लाइन लगाकर टोकन वितरण किया गया। ऐसे में कई लोगों ने डाक विभाग के कर्मचारियों पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है।
राशन कार्ड और डीबीटी आदि कार्य में आधार अनिवार्य है। ऐसे में जब राशन कार्डों की ई-केवाईसी और स्कूलों में डीबीटी आदि से संबंधित कार्य शुरू हुए तो आधार कार्ड बनवाने और संशोधित कराने के लिए केंद्रों पर भीड़ लगने लगी। रोजाना धक्कामुक्की और मारपीट जैसी घटनाएं होने लगीं। इसके बाद केंद्रों पर टोकन व्यवस्था की गई। जिस पर लोगों को 30 नवंबर तक की तारीख दे दी गई थी। शनिवार को मुख्य डाकघर से वितरण किए टोकन की अवधि पूरी हो गई। ऐसे में आधार संबंधित काम कराने के लिए इंतजार कर रहे लोगों की सोमवार को फिर से मुख्य डाकघर में भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाए, बच्चे, पुरुष आधार संबंधित कार्य कराने के लिए लाइन में लग गए। ऐसे में भीड़ अधिक होने की वजह से लोगों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। सुबह दस बजे कर्मचारी पहुंचे, इसके बाद लाइन में लगे लोगों को टोकन वितरण शुरू कर दिए। पोस्टमास्टर पंकज वैश्य ने बताया कि 600 लोगों को टोकन वितरण किए गए हैं। इन लोगों के आधार कार्ड 18 दिसंबर तक बनाए जाएंगे। इसके बाद फिर से टोकन वितरण किए जाएंगे।
-- -- -- -- -- --
अभी नहीं बढ़ी आधार केंद्रों की संख्या
प्रशासन ने अभी तक आधार केंद्रों की संख्या नहीं बढ़ाई है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी भी हो रही है। केंद्र इंचार्ज पूरी तरह से मनमानी भी कर रहे हैं। टोकन व्यवस्था लागू कर भले ही केंद्रों से भीड़ कम करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। चंदौसी में सिर्फ मुख्य डाकघर के अलावा, बड़ा बाजार और ब्रह्म बाजार डाकघर में आधार संबंधित कार्य हो रहे हैं। इसके अलावा बैंकों में संचालित केंद्र बंद पड़े हैं।