Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The house door was left open; thieves made off with cash and jewelry.

Sambhal News: घर का दरवाजा खुला था, चोरों ने उड़ाए नकदी-जेवर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The house door was left open; thieves made off with cash and jewelry.
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के रहोली रोड स्थित नई बस्ती में रविवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर घर से सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार रुपये की नकदी ले गए, जिससे करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के समय परिवार एक रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने गया था।
विज्ञापन

पीड़ित मकान मालिक हनीफ ने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी पत्नी नसरीन और बच्चों के साथ रिश्तेदार के यहां गमी में गए थे। घर पर उन्होंने अपने छोटे बेटे अल्फैज को छोड़ा था। सोमवार सुबह जब वे घर लौटे, तो कमरे में सामान बिखरा हुआ मिला।
विज्ञापन

हनीफ के अनुसार, रविवार शाम अल्फैज खेलकर लौटा और गलती से मुख्य दरवाजा बंद करना भूल गया। वह पहली मंजिल पर सोने चला गया, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर गुल्लक में रखे 50 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनियाठेर थाना प्रभारी बोबिंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें चोरी की तहरीर मिल गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed