फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   crore rupees waist in crackers.

करोड़ों की आतिशबाजी फूंक डाली

Fri, 09 Nov 2018 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Fri, 09 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
crore rupees waist in crackers.
चंदौसी में दिवाली पर आसमान पर जबरदस्त आतिशबाजी। - फोटो : amar ujala

चंदौसी/संभल।  दीपावली पर बुधवार को जिलेभर में सजावट की गई। घर बिजली की झालरों से जगमगाते रहे। इसके अलावा आसमान में आतिशबाजी की सतरंगी छटा बिखर गई। रातभर में लोगों ने करोड़ों की आतिशबाजी में आग लगा दी। 

विज्ञापन

बुुधवार को धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बिजली की सजावट से शहर जगमग दिखाई दिया तो बच्चों ने भी जमकर आतिश बाजी छोड़ी। शहर में देर रात तक चहल पहल रही। लोगों बिजली की सजावट देखने को निकले।        
विज्ञापन

शहर में दीपावली का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुबह से लोग अपने घरों की सजावट करने पर लग गए। शाम होने तक सभी ने अपने घरों को फूलों व बिजली से सजा कर तैयार कर लिया। अंधेरा होते ही पूरा शहर बिजली की रोशनी से जगमग हो उठा। रात आठ बजे घर में मां लक्ष्मी का विशेष पूजन कर दीपक जलाए गए। इसके बाद लोग एक दूसरे के घर दीपावली की शुभकामनाएं देने निकले। व्यापारी वर्ग ने अपने प्रतिष्ठान पर पहुंच कर पूजा अर्चना की। इस दौरान बच्चों व युवाओं ने आतिशबाजी शुरू कर दी। देर रात तक गली मुहल्लों व सड़कों पर आतिशबाजी होती रही। पटाखों के धमाकों की आवाज दूर दूर तक गूंज रही थी।  शहर में मध्य रात्रि तक चहल पहल देखी गई। शहर के लोग बिजली की सजावट देखने के लिए निकले और मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

धनारी प्रतिनिधि के अनुसार दीपावली धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने अपने घरों की सफाई करके खूब सजाया। बाहर झालर लगाकर चोरो ओर रोशनी जगमगाती रही। छोटे बच्चों ने पटाखे छोड़ कर आनंद लिया। महिलाओं ने फुलझड़ियां छुटाईं। उधर  गोवधर्न पर गोबर से सुंदर आकृति बना कर दीप जलाकर रख दिया जिन्हें देर रात्रि में भजन के माध्यम जगाया जाता है। जिन्हें खील परमल व मिठाई का प्रसाद दिया जाता है।संभल/सौंधन/असमोली प्रतिनिधियों के अनुसार दीयों से ज्यादा चाइनीज झालरों की रोशनी रही। सारा शहर जगमग था। लोगों के चेहरे पर त्योहार की खुशी थी। दिवाली के मौके पर लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन करते धन-धान्य की कामना की गई।        

दिवाली का उत्साह छोटी दिवाली से ही संभल में शुरू हो गया था। छोटी दिवाली पर मंदिरों में दीये जलाए गए। यमतीर्थ में 11,000 से अधिक दीयों की रोशनी की गई जबकि मुख्य पर्व दिवाली पर बुधवार को शाम हर घर दीये से रोशन था। लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे थे। त्योहार पर घरों से लेकर मंदिरों तक रौनक भरा माहौल बना। शुभ-मुहुर्त पर लोगों ने पूजन किया और संपन्नता का वरदान मां लक्ष्मी से मांगा। इस दौरान पुलिस और प्रशासन ने चौकसी बरती। थानों और कोतवालियों में भी अबकी बार सजावट की गई। आम लोगों के घरों में तमाम विरोध के बावजूद चाइनीज झालरों का जादू रहा। लोगों ने सस्ती और आकर्षक चाइनीज झालरों से सजावट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed