फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   critical condition of sambhal rape victim in delhi

दुष्कर्म पीड़िता की दिल्ली में हालत गंभीर, नहीं हो सके बयान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
critical condition of sambhal rape victim in delhi
critical condition of sambhal rape victim in delhi
संभल। दुष्कर्म पीड़िता की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है। उसके बयान नहीं हो सके जबकि संभल जिले के नखासा थाने की पुलिस पीड़िता के बयानों को दर्ज कराने के लिए अस्पताल परिसर में ही मौजूद है। पुलिस ने एक बार बर्न वार्ड में जाकर बयान लेने का प्रयास किया तो पीड़िता सिर्फ अपना नाम ही बता सकी। इसके बाद वह कुछ ज्यादा बोल नहीं पा रही थी। उसके गले में नली पड़ी थी। शरीर में भी तकलीफ अधिक हो रही थी क्योंकि उसके शरीर का सत्तर प्रतिशत हिस्सा जल
विज्ञापन

चुका है।
नखासा थाना क्षेत्र के कस्बे में गुरुवार को रात साढ़े आठ बजे दुष्कर्म के बाद एक किशोरी को जिंदा जलाया गया था। लेकिन जिस वक्त उसे जलाया जा रहा था उसी वक्त उसकी मां घटनास्थल पर आ गई थी और उसने आरोपी युवक पर डंडा चला दिया था। आरोपी युवक इसके बाद भाग गया। किशोरी को अस्पताल ले जाया गया फिर दिल्ली रेफर किया गया। इसकी रिपोर्ट दर्ज हुई। लेकिनअच्छी बात यह हुई पुलिस टीमों ने रात भर दबिश दी। आरोपी युवक को गुरुवार को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को युवक को पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन

जहां से युवक को मुरादाबाद जेल भेज दिया गया है। युवक जेल में है। पीड़िता का दिल्ली में गंभीर अवस्था में उपचार हो रहा है। इस बीच नखासा पुलिस ने एक प्रयास यह भी किया है कि अगर युवती बयान देने की स्थिति में हो तो दिल्ली में ही उसके बयान करा दिए जाएं। इसके लिए पुलिस ने दिल्ली में मजिस्ट्रेट के बयान दिलाए जाने की प्रक्रिया को समझा है। नखासा के थाना प्रभारी ने पीड़िता के घर जाकर पीड़िता की मां के बयान लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की मां ही इस मामले में वादी है। पीड़िता की मां का कहना है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी युवक ने उसकी बेटी को जिंदा जलाया है, लेकिन जब वह पहुंची तो आरोपी युवक भाग गया और इसके बाद किशोरी को संभल के जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया। दिल्ली में हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed