{"_id":"56e9b3d74f1c1b5e718b49de","slug":"women-sold","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर की महिला का किया सौदा, संभल लाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुल्तानपुर की महिला का किया सौदा, संभल लाए
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
पिता की हवस का शिकार बनी किशोरी पर बरसे कोड़े
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर जिले की एक महिला का दस हजार रुपये में सौदा कर दिया गया। वह किसी तरह बुधवार की रात को कोतवाली पहुंची। उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने सुल्तानपुर में उसके पति को फोन किया है। संभल बुलाया है।
फिलहाल महिला कोतवाली में है। पुलिस उसके पति के आने का इंतजार कर रही है। कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। महिला ने बताया कि वह अपने पति से परेशान थी। पति उसके साथ आएदिन मारपीट करता था। इसके चलते वह पांच दिन पहले अपने बच्चों को साथ लेकर सुल्तानपुर से ट्रेन में बैठकर पंजाब के लुधियाना गई थी।
वहां से जालंधर पहुंची। जालंधर के रेलवे स्टेशन पर वह सुल्तानपुर जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रही थी। स्टेशन पर उसे एक व्यक्ति मिला। इस व्यक्ति ने उससे हमदर्दी जाहिर की। उसने अपनी आपबीती सुनाई। इसके इसी व्यक्ति ने ही वहीं उसका एक महिला के हाथों 10,000 रुपये में सौदा कर दिया, लेकिन वह बेखबर थी।
विज्ञापन
महिला उसे संभल के कनेटा गांव में ले आई और उस पर अपने देवर के साथ शादी करने का दबाव बनाया। जब उसने इनकार किया तो उसके साथ मारपीट की गई। बुधवार को इसकी भनक गांव के ही गांव के कुछ लोगों को लग गई।
उन्होंने पुलिस को खबर दे दी। टांडा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस महिला और उसके चार बच्चों को कोतवाली लेकर आ गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामपाल सिंह ने बताया कि महिला घर से गुस्सा होकर गई थी। उसके बेचे जाने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पति का इंतजार किया जा रहा है। पति के आने पर पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।