{"_id":"5713e3054f1c1bc43510fc34","slug":"women-died-in-threasing-of-wheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रेसर की चपेट में आकर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थ्रेसर की चपेट में आकर महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजालासंभल
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव बैरीखेड़ा में शनिवार को सुबह 10 बजे थ्रेसर से गेहूं निकालते समय महिला चपेट में आ गई। साड़ी थ्रेसर में फंस गई। हरप्यारी (40) पत्नी मूलचंद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कोहराम मचा हुुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
साल भर की मेहनत को मुकाम देने के लिए किसान मूलचंद अपने परिवार के साथ शनिवार को अपने खेत पर गेहूं के लांक से अनाज निकालने पहुंचे। थ्रेसर से गेहूं निकालने की प्रक्रिया चल रही थी। मूलचंद की पत्नी हरप्यारी थ्रेसर से निकलने वाले गेहूं को एकत्र कर रही थीं। अचानक थ्रेसर में हरप्यारी की साड़ी फंस गई।
हरप्यारी को थ्रेसर ने अपनी जद में ले लिया। मूलचंद और आसपास मौजूद लोगों ने जब तक ट्रैक्टर बंद किया। हरप्यारी बुरी तरह से घायल हो चुकी थी। घायल हरप्यारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।