फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   urs

सरकार वारिस पाक का उर्स अकीदत के साथ मनाया

Sat, 14 Nov 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 14 Nov 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
urs
दरगाह अंजुमन-ए-वारसिया पाक के तत्वावधान में शुक्रवार को सरकार वारिस पाक का एक रोज उर्स मनाया गया। हाफिज इंतजार ने कुरान-ए-पाक की तिलावत से महफिल का आगाज किया। पूरी रात नात ख्वां ने अल्लाह तबारकों व तआला एवं प्यारे महबूब नबी-ए-करीम सलल्लाहो अलैहि वसल्लम एवं औलिया अल्लाह की शान को बयान किया।
विज्ञापन



अकीदतमंदों को लंगर तकसीम किया गया। इसके बाद वारिस ए पाक आलम पनाह के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। संभल की शाही जामा मस्जिद के इमाम मौलाना आफताब हुसैन वारसी ने मुल्क और शहर की एकता एवं अखंडता के लिए दुआ कराई। माहताब हुसैन वारसी ने उर्स में आए अकीदतमंदों का शुक्रिया किया।
विज्ञापन



इक्तेदार हुसैन, हाफिज शाह, मनाहिर हुसैन, रियाजुल हसन, फरजंद वारसी, शरीफ अहमद, इजहारुल वारसी, मिस्बाह, शाहिद हुसैन, सखावत वारसी आदि रहे। नगर के अलीसराय मंडी किशनदास सराय स्थित अंजुमने वारसिया चिश्तिया कादरिया में उर्स सरकार वारिस पाक शानोशौकत के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हजरत मौलाना जिहानात हुसैन इसराईली वारसी ने जिक्र-ए-रसूल और हारुन एंड पार्टी ने फजाईल ए मौला पढ़कर वाहवाही लूटी। मौलान तनवीर संभली ने शहीदाने कर्बला पढ़कर श्रोताओं को गमगीन किया। मुरादाबाद से आए असद अशरफी ने नात और मनकबत पेश की। मौलाना निसार अहमद हरिनूरपुरी ने महफिल को खिताब फरमाया।



उन्होंने कहा कि यदि इस्लाम पर अमल करेंगे तो कभी गुमराह नहीं होंगे। कुलशरीफ की रस्म के साथ उर्स मुबारक संपन्न हुआ। शहर इमाम मौलाना आफताब हुसैन वारसी, जीशान अली, मुनाजिर हुसैन वारसी, हाजी रागिब, शफीक वारसी, रमीज वारसी, सैफ वारसी, सईद अख्तर इस्राइली आदि ने भाग लिया। संचालन सलमान संभली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed