फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two arrested with bikes.

चोरी की स्कूटी और तीन बाइकों के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 02 Oct 2018 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Tue, 02 Oct 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
two arrested with bikes.
चोरी की बाइकों के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : amar ujala

संभल। नखासा पुलिस ने सिरसी में चोरी की एक स्कूटी और तीन बाइकों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इसका खुलासा क्षेत्राधिकारी ने किया। क्षेत्राधिकारी सुदेश कुमार ने बताया कि रविवार को शाम साढ़े छह बजे करीब सिरसी पुलिस को सूचना मिली कि सिरसी के नजदीक बने रेलवे क्रासिंग अंडर पास के नीचे दो युवक चोरी की बाइक बेचने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। साथ ही उनके पास से स्कूटी और तीन बाइक बरामद की। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि स्कूटी और बाइक चोरी की हैं। पुलिस ने सिरसी के मोहल्ला सादक सराय निवासी शान और नखासा के गांव सिसौना निवासी शमशीर को गिरफ्तार किया है। वाहन चोरी खुलासे के दौरान क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पैशन बाइक पर अंकित नंबर कार का था।  यह खुलासा इंटरनेट पर नंबर खोजने में हुुआ। बाइक की नंबर प्लेट पर जो नंबर अंकित था  उस नंबर पर दिल्ली की कार का रजिस्ट्रेशन था। वाहन चोर गिरोह के सदस्य गुमराह करने के लिए इस तरह नंबरों में फेरबदल कर देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed