फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   shri kalki mahotsav

श्री कल्कि महोत्सव का शुभारंभ आज, आएंगे कई दिग्गज

Fri, 13 Nov 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 13 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
shri kalki mahotsav
सियासत और ग्लैमर जगत की कुछ हस्तियों की मौजूदगी में श्री कल्कि महोत्सव-2015 का रंगारंग आगाज शनिवार को शाम 6.30 बजे होगा। इस मौके पर कल्कि पीठाधीश्वर के साथ प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, किसान नेता बीएम सिंह, फिल्म अभिनेत्री निशा कोठारी मौजूद होंगे।
विज्ञापन



यज्ञ और हवन के साथ श्री कल्कि महोत्सव की शुरूआत सुबह सात बजे हो जाएगी लेकिन इसका औपचारिक उद्घाटन देश की बड़ी हस्तियां ही करेंगी। इसकी तैयारियों को पूरा किया जा चुका है। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के लिहाज से होमवर्क किया है। फोर्स को पूरी ब्रीफिंग दी गई है।
विज्ञापन



क्योंकि लोक निर्माण मंत्री हेलीकाप्टर से आ रहे हैं। वह शाम को तीन बजे एंचोड़ा कंबोह पहुंच जाएंगे। अन्य वीआईपी कार से आ रहे हैं। लेकिन उनकी सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं। आयोजन स्थल में कई सारी कुटिया बनाई गई हैं। मुख्य पंडाल में वीआईपी एक साथ नजर आएंगे। पब्लिक बैठने का भी बेहतर इंतजाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गीतकार शब्बीर कुमार देश भक्ति का तराना छेड़ेंगे। उनके कुछ सुपरहिट गीत भी सुनने को मिलेंगे। वह औपचारिक उद्घाटन के बाद शनिवार रात में अपनी प्रस्तुति देंगेे। इस मौके पर फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लन भी मौजूद होंगी। अगले दिन यानी रविवार को आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास मंच पर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed