{"_id":"5713ded44f1c1b0c3510fc98","slug":"sangharsh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित जमीन पर खाना बनाने को लेकर संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवादित जमीन पर खाना बनाने को लेकर संघर्ष
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
मारपीट-पथराव
कोतवाली क्षेत्र के कोटगर्बी मोहल्ले में रविवार को दो गुटों के बीच संघर्ष हो गया। संघर्ष विवादित जमीन पर वलीमे का खाना बनाने को लेकर हुआ। विवाद बढ़ने पर दोनों गुटों के बीच पथराव शुरू हो गया। जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को दौड़ाकर किसी तरह विवाद शांत कराया।
पथराव में दोनों गुटों की तरफ से छह लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। मोहल्ला कोटगर्बी निवासी जमीर व अथर के बीच मोहल्ले में ही खाली पड़ी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को उस जमीन पर जमीर के पुत्र के वलीमे का खाना बन रहा था।
अथर ने इसका विरोध किया। जिसे लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। वहां मौजूद लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। अथर की तरफ से पथराव में अनवर, जुहेब, रूबीना, अफरोज जबकि दूसरी तरफ से जमीर व उसका बेटा शावेज घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को दौड़ाकर विवाद शांत कराया। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। कोतवाली प्रभारी केके तिवारी का कहना है कि दोनों तरफ से तीन-तीन लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज करा दी गई है।