फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sampling in sambhal

खाद्य विभाग के अधिकारियों को कमरे में बंद किया, हंगामा

Sat, 07 Nov 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Sat, 07 Nov 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
sampling in sambhal
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में भारी पुलिस बल के साथ शुक्रवार को देशी घी फैक्ट्री पर छापेमारी कर नमूना भरना शुरू किया तो व्यापारियों ने एकत्र होकर भारी विरोध किया। व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को कमरे में बंदकर बाहर से ताला लगा दिया।
विज्ञापन



बाजार को आनन फानन में बंद कर दिया। आसपास के क्षेत्रों से भी पुलिस बल बुलाना पड़ा। बाद में जिलाधिकारी द्वारा रविवार को बातचीत करने की बात कहकर व्यापारियों को शांत किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को तो मुक्त कर दिया गया लेकिन बाद में व्यापारियों ने जुलूस निकालकर शनिवार चंदौसी का बाजार बंद करने का आह्वान किया।
विज्ञापन



शुक्रवार की अपराह्न खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक यादव व कोतवाली प्रभारी यशपाल यादव भारी पुलिस बल के साथ मुहल्ला रामनौमी स्थित देशी घी की फैक्ट्री पर छापेमारी करने पहुंचे। व्यापारियों का यह बात नागवार गुजरी की किसी अपराधी की भांति बड़ी संख्या में फोर्स लेकर सैंपलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वह भी त्योहारों के मौके पर। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सैंपल भरने शुरू कर दिए। इसी बीच व्यापारी नेता मंतेष वार्ष्णेय पहुंचे। इसके अलावा गिरीश रतन, हरिगोपाल मंतेश वार्ष्णेय, जितेंद्र भल्लन, मनोज कुमार, भुवनेश चौधरी, हिमांशु चौधरी, सुभाषचंद्र, अरुण चौधरी, विवेक नागपुर, राजेश गंगा, वेदराम काफी व्यापारी वहां आ गए।


जिन्होंने यहां जमकर हंगामा व नारेबाजी शुरू कर दी। आनन फानन में बाजार को बंद कर दिया। आसपास के क्षेत्रों से भी पुलिस बल बुला लिया गया। व्यापारी पुलिस के साथ जुलूस के रूप में बिसौली गेट पर पहुंचे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी  के हाथ से सैंपल भी ले लिया। अधिकारी का घेराव करके एक कमरे में बंद कर ताला लगा दिया।



सीओ अभिषेक यादव ने तत्काल मामले की जानकारी जिलाधिकारी एनकेएस चौहान को दी। व्यापारी नेताओं ने भी डीएम से बात की। जिलाधिकारी ने रविवार को दोनों पक्षों की मौजूदगी में वार्ता करने की वात कहकर विवाद टाला। तब जाकर व्यापारी शांत हुए। बंधक अधिकारियों को मुक्त किया गया। लेकिन समस्या का हल नहीं होने तक बाजार को बंद रखने का ऐलान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed