फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   pradarsan

कलेक्ट्रेट पर गरजे जिले भर के बेसिक शिक्षक

Thu, 04 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहजोई
ब्यूरो/अमर उजाला बहजोई Updated Thu, 04 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
pradarsan
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिले भर के शिक्षक व शिक्षिकाएं कलेक्ट्रेट पर गरजे। अपनी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकालकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



बुधवार को सुबह 10 बजे संगठन के पदाधिकारी व शिक्षक-शिक्षिकाएं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर जुटना शुरू हो गए। धीरे-धीरे संख्या बढ़ती गई और कार्यालय परिसर में ही प्रस्तावित धरना शुरू हो गया। मुख्य अतिथि व प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि शिक्षकों की एकजुटता में ही शक्ति है।
विज्ञापन



एकजुटता रहेगी तो संगठन भी मजबूत रहेगा और मांगें भी पूरी होंगी। अपनी 20 सूत्रीय मांगों को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित किया जाए। शिक्षकों के गृह जनपद में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण किए जाएं। मृतक शिक्षकों के आश्रितों को अध्यापक के पद पर नियुक्ति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की तरह निशुल्क: चिकित्सीय सुविधा प्रदान की जाए। शिक्षकों के बच्चों को पहले की तरह बीएड व बीटीसी में प्रवेश के लिए 10 अंकों का वेटेज दिया जाए। परिषदीय विद्यालयों में चौकीदार व सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए। दूध का वितरण बंद कराया जाए। शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य न लिए जाए।


महानगर व नगर क्षेत्र में अध्यापकों की नियुक्ति की जाए। दूरदराज व दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों को प्रोत्साहन भत्ता दिया जाए। शिक्षकों का ऑडिट के नाम पर शोषण बंद किया जाए। ब्लाक अध्यक्ष अंजीव श्रोत्रिय व कालाराम यादव समेत अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे।


दोपहर तीन बजे करीब सभी शिक्षक बीएसए दफ्तर से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी ब्रजनाथ यादव को सौंपा। इस बीच धरना स्थल व कलेक्ट्रेट पर पुलिस की तैनाती रही। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी मंगलसिंह ने व संचालन लायक सिंह यादव ने किया।



मोहम्मद रईश, अजय कुमार गोयल, मुकेश गोयल, राकेश शर्मा, मोकमसिंह, दुर्वेश यादव, अरविंद कुमार, सुभाष यादव, श्रीभगवान गुप्ता, अनिल शर्मा, इंदुबाला, मुजाहिदा व राजेश्वरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed