फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   political

फ्लैक्सी में कैबिनेट मंत्री का फोटो फाड़ा

Wed, 10 Feb 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 10 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
political
ब्लाक प्रमुख पद पर संभल में समाजवादी पार्टी की हार पर रार बरकरार है। मामला हाईकमान तक पहुंचने के आसार हैं। संभल में सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां के भाई आरिफ उर्फ गुल्लू ब्लाक प्रमुख पद पर बुरी तरह पराजित हुए हैं। इस मुद्दे पर दिग्गजों में आरोप-प्रत्यारोप हो चुके हैं।
विज्ञापन



अब फ्लैक्सी बोर्ड में नवाब इकबाल महमूद के चित्र को निशाना बनाया गया है। इसके पीछे कौन है? यह अभी साफ नहीं हुआ है। सपा के जिलाध्यक्ष ने जांच कराने की बात कही है। चुनाव परिणाम आने के बाद पूर्व सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क चुनाव परिणाम को लेकर कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद पर सियासी तीर चला चुके हैं।
विज्ञापन



कैबिनेट मंत्री ने भी उन पर पलटवार कर दिया था। इसी बीच पक्का बाग स्थित सपा कार्यालय के सामने लगे फ्लैक्सी में कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद का चित्र किसी ने फाड़ दिया। हालांकि फ्लैक्सी में अन्य कई नेताओं के भी चित्र थे लेकिन सिर्फ इकबाल महमूद के चित्र को ही निशाना बनाया गया। आखिर क्यों?
विज्ञापन
विज्ञापन



यह सवाल सियासी हलकों में चल रहा है। इस मामले में सपा के जिलाध्यक्ष फिरोज खां का कहना है कि वह जांच कराएंगे? आखिर किसने यह फोटो फाड़ा है। उनका कहना है चित्र फाड़ना किसी न किसी पार्टी विरोधी व्यक्ति का कृत्य है। उन्होंने बताया कि शहर में कुछ स्थानों पर फ्लैक्सी में मंत्री जी का फोटो फाड़े जाने की जानकारी मिली है।


वह तो यही कहेंगे कि किसी का फोटो फाड़ना अनुचित है। फिर नवाब इकबाल महमूद तो हमारी पार्टी के कैबिनेट मंत्री हैं। कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद का कहना है फ्लैक्सी में लगा चित्र फाड़ना बड़ी गिरी हुई हरकत है। मेरे मुखालिफ नहीं चाहते कि मैं आगे बढ़ूं लेकिन मैं तो यही कहूंगा कि ये ऊपर वाले का निजाम है कि मुझे बार बार कामयाबी मिल रही है।



जनता की मोहब्बत और ऊपर वाले के करम से मैं लगातार आगे बढ़ रहा हूं और जनता की खिदमत में लगा हूं। जिस जनता ने मुझे आगे बढ़ाया है वही जनता उन लोगों को भी जवाब देगी जो गिरी हुई तुच्छ मानसिकता वाली हरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed