फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   panchayat election in sambhal

फर्जी वोट डालने को लेकर भड़के, पथराव

Thu, 10 Dec 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 10 Dec 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
panchayat election in sambhal
जिले में ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य पद के लिए बुधवार को अधिकतर मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ लेकिन संभल ब्लाक के केशोपुर भंडी और कुरकावली गांव में मतदान केंद्रों के बाहर फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर बवाल हुआ। मतदान भी प्रभावित हुआ है। यह बात दीगर है कि प्रशासन इस बात को स्वीकार नहीं कर रहा है।
विज्ञापन



केशोरपुर और कुरकावली में पुलिस ने लाठी फटकार कर स्थिति संभाली। भीड़ को काफी दूर तक खदेड़ा तब कहीं जाकर मतदान सुचारु हो सका। केशोपुर भंडी में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान शांतिपूर्ण चला। बीच में हल्की सी नोकझोंक पीठासीन अधिकारी से एक प्रत्याशी की हुई थी।
विज्ञापन



इस बीच उन पर आरोप लगा था कि वे फर्जी मतदान करा रहे हैं लेकिन मामला शांत हो गया। शाम 3.30 बजे कुछ लोगों ने बूथ संख्या 207 के पीठासीन अधिकारी पर एक बार फिर आरोप लगाना शुरू कर दिया। उसके बाद केशोपुर भंडी के ग्रामीण महिलाओं समेत बूथ के गेट पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसके बाद धांधली का आरोप लगाते हुए दोबारा मतदान की मांग की। लोग काफी उग्र थे। पुलिस ने पोजीशन ले ली और पीठासीन अधिकारी ने बूथ का दरवाजा बंद कर लिया। ग्रामीण बाहर से दरवाजा पीट रहे थे। आधा घंटे तक हंगामा रहा। एक उप निरीक्षक इनके हाथ जोड़ रहा था। वहीं अफरातफरी मच जाने से मतदान प्रभावित होने लगा।


केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों ने हालात को संभालने के लिए लोगों को समझाया। पुलिस आने का इंतजार किया। इसी बीच पीठासीन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को फोन किया। सबसे पहले वह पहुंचे लेकिन उनसे हालात काबू में नहीं आए। तब नखासा के थानाध्यक्ष केेके तिवारी पहुंचे।


उन्होंने केंद्र के आसपास खड़े लोगों पर लाठी चलाई, जिससे भगदड़ मच गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया। इसी बीच जोनल मजिस्ट्रेट आए और इसके बाद एडीएम और एएसपी भी पहुंचे। अधिकारियों ने बवाल कर रहे ग्रामीणों को खदेड़ा और गांव का भ्रमण किया। इसके बाद सुचारु तरीके से मतदान कराया।



इससे पूर्व कुरकावली गांव में दोपहर दो बजे के करीब एक लड़की वोट डालने जा रही थी। तभी दूसरे प्रत्याशी के समर्थक ने उसे नाबालिग बताकर कहा कि वोट डालने क्यों जा रही है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया हुई और मारपीट के बाद पथराव हो गया। एडीएम डा. एसएन सिंह और एएसपी कमलेश दीक्षित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को खदेड़ा। इसके बाद शाम तक शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed