{"_id":"612bedb78ebc3e266243765c","slug":"one-killed-eight-injured-in-bloody-clash-between-neighbors-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष में एक की मौत, आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संभल में पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष में एक की मौत, आठ घायल
Mon, 30 Aug 2021 01:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:57 AM IST
सार
- डेढ़ महीने पहले बारिश में मकान की दीवार गिरने से शुरू हुआ था विवाद
- रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मेहुआ हसनगंज का मामला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेढ़ महीने पहले बारिश के दौरान दीवार गिरने से दो पड़ोसियों में शुरू हुए विवाद ने रविवार को खूनी संघर्ष की शक्ल ले ली। दोनों ओर से जुटे लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। संघर्ष के बीच दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। इनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से गांव में तनाव देख पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
यह मामला रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मेहुआ हसनगंज का है। ग्रामीणों के मुताबिक लगभग डेढ़ महीने पहले बारिश के समय खेमकरन के मकान की दीवार गिर गई थी। खेमकरन ने पड़ोसी जगदीश पर साजिशन दीवार गिराने का आरोप लगाया था। इस बात को लेकर दोनों में काफी कहासुनी हुई थी। आसपास के लोगों के दखल पर तब दोनों शांत हो गए लेकिन मकान की दीवार दोनों के बीच विवाद का कारण बनी रही।
विज्ञापन
रविवार की सुबह फिर दोनों के बीच इस बात पर कहासुनी शुरू हो गई। देखते-देखते दोनों पक्षों के और लोग जुटे और मारपीट के बाद लाठियों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल शुरू हो गया। इस संघर्ष में एक पक्ष से जगदीश, राजेश, कुमारी मिथलेश, गंगा देवी घायल हो गए। दूसरे पक्ष से खेमकरन, फूलवती, हरप्यारी, सोनभद्र और नत्थू भी घायल हो गए। उपचार के दौरान जगदीश (56) की मौत हो गई।
विज्ञापन
मौत की जानकारी गांव में पहुंचते ही दोनों पक्षों के बीच तनाव और गहराने लगा। सूचना पर गांव में पुलिस तैनात की गई है। रजपुरा थाने के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि जगदीश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर खेमकरन, सत्यवीर, जसपाल और हरप्यारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।