फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mohammadpur tanda men tanav

मोहम्मदपुर टांडा में घर को धर्मस्थल बनाने की कोशिश पर तनाव

Sat, 01 Oct 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 01 Oct 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
mohammadpur tanda men tanav
अमरोहा के मोहल्ला जयओम नगर के चामुंडा मंदिर के पास मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
पुलिस ने जब नई परंपरा डालने वालों को रोका तो वे दरोगा से नोंकझोंक करने लगे। तनाव के हालात बनने पर भारी पुलिस फोर्स के साथ पीएससी को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस और प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर टांडा में गांव के बीच एक घर में इबादत की जाती थी लेकिन कुछ दिनों पहले गांव किनारे ग्राम समाज की भूमि पर एक हॉल बना दिया गया। ऐसे में एक पक्ष के लोग इस हाल को धर्म स्थल का रूप देकर इबादत करने का प्रयास कर रहे थे। शुक्रवार को दोपहर एक बजे गांव के तमाम एकत्र हो गए और उसी हाल में इबादत करने के लिए चल दिए। इसकी जानकारी होने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस को खबर दी। इससे गांव में तनातनी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


मोहम्मदपुरटांडा पुलिस चौकी जानकारी होते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इबादत कर नई परंपरा करने वाले लोगों को रोकने का प्रयास किया। इस पर दरोगा से उनकी नोकझोंक हो गई। मामला बढ़ता देख चौकी इंचार्ज रणवीर सिंह ने उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी। इस पर अधिकारियों ने भारी पुलिस फोर्स के साथ पीएसी मौके पर भेजी। पुलिस ने इबादत कर नई परंपरा डालने का प्रयास कर रहे लोगों को हटा दिया गया। इसके बाद एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टांडा चौकी इचार्ज रणवीर सिंह ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो सौ से अधिक लोग थे। उन्हें समझा बुझाकर हटा दिया गया है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। नई परंपरा डालने की कोशिश्‍ा करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

एक महीने में दूसरी बार हुआ है विवाद 
संभल। मोहम्मदपुर टांडा में इबादत करने को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसी महीने 16 सितंबर को इबादत करने को लेकर गांव में विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत कर दिया था। इससे दो माह पहले विवाद हुआ था जिसमें दोनों पक्षों के 80 लोगों को एहतियाती कार्रवाई के तहत पाबंद किया गया था।   

-------------------------------------------------------------
मोहम्मदपुरटांडा में विवाद की जानकारी मिलने पर मैंने कोतवाली पुलिस को भेजा था। अब सतर्कता रखी जा रही है। जो लोग नई परंपरा डालेंगे उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। -अखिलेश यादव, एसडीएम, संभल।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed